हल्द्वानी। हल्द्वानी के बेस अस्पताल में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अचानक छापेमारी की। इस दौरान बेस अस्पताल में संचालित डायलिसिस सेंटर में अनियमिताएं मिलने पर उन्होंने डायलिसिस सेंटर चलाने वाली आउटसोर्स एजेंसी और अस्पताल के सीएमएस को फटकार लगाते हुए एक महीने का सीसीटीवी फुटेज निकाल कर चेक करने के निर्देश दिए, कहा कि डॉक्टर समय पर उपलब्ध रहते हैं या नहीं।
कुमाऊं कमिश्नर ने रोजाना डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 70 मरीज का रोजाना डायलिसिस होता है और हालात इतने खराब हैं कि मरीज के लिए बेड तक उपलब्ध नहीं है। उन्होंने सख्त हिदायत दी की सेंटर की व्यवस्थाओं को तत्काल सुधरा जाये और संबंधित एजेंसी केखिलाफ कार्रवाई के लिए डीजी हेल्थ को रिपोर्ट भेजी जाये।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]