कुमाऊं कमिश्नर ने शुरू की बनभूलपुरा हिंसा की मजिस्ट्रेट जांच, अधिकारियों को नोटिस के साथ ही क्षेत्र की जनता से भी मांगे साक्ष्य 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बीती 8 फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में भड़की हिंसा की मजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी है। 

कुमाऊं कमिश्नर ने बताया कि सभी अधिकारियों को उनके द्वारा नोटिस भेज दिए गए हैं और इस सप्ताह में उन सभी अधिकारियों से अलग-अलग दिन पूछताछ होगी उनसे लिखित जवाब भी मांगा जाएगा। जांच पूरी तरह निष्पक्षता के साथ करने की बात कहते हुए उन्होंने क्षेत्र की जनता के लिए भी घटना से जुड़े साक्ष्य पेश करने की बात कही है। जिसके लिए उन्होंने मेल आईडी और फोन नंबर जारी किया है, लेकिन अभी तक उनके पास कोई भी व्यक्ति नहीं आया है। उन्होंने बताया उनके पास जो भी साक्ष्य दस्तावेज या अन्य रूप में है उसकी जटिलताओं को देखते हुए इस पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए थोड़ा समय और लग सकता है। उन्होंने कहा कि वो खुद घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे। घटना की हर पहलू को बारीकी से देखा जाएगा। चाहे वो दस्तावेज हो या बनभूलपुरा थाना हो। इसके अलावा आगजनी में जो भी सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, उसकी भी जांच की जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट को शासन के पास भेजी जाएगी। 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने चोरी की दो मोटर साईकिल के साथ दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार   

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को घटना से संबंधित कोई तथ्य, साक्ष्य या बयान दर्ज कराने हों तो वो एक हफ्ते के भीतर आयुक्त कुमाऊं मंडल नैनीताल के कैंप कार्यालय खाम बंगला (हल्द्वानी) में आ सकता है। जहां लोग कार्यालय की कार्य अवधि सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अधोहस्ताक्षरी के समक्ष उपस्थित होकर साक्ष्य और बयान अंकित करा सकते हैं। इसके अलावा आयुक्त कैंप कार्यालय का दूरभाष नंबर – 05946 225589 ईमेल आईडी [email protected] पर शिकायत और संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तीनपानी चौराहा से बाल संसार स्कूल मार्ग की बदहाल सड़क पर बच्चों ने किया प्रतीकात्मक पौधरोपण

बताते चलें हल्द्वानी उपद्रव मामले में उत्तराखंड की मुख्य सचिव ने राधा रतूड़ी ने 8 फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई घटना के बाद हिंसाग्रस्त क्षेत्र का दौरा करते हुए हिंसा की मजिस्ट्रेट जांच कुमाऊं कमिश्नर को सौंपने के आदेश दिए। आदेश में कहा गया है कि कमिश्नर 15 दिन के भीतर शासन को जांच रिपोर्ट दें। जिसके क्रम में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जांच शुरू कर दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  "दावो की खुली पोल - ब्यवस्थाएं गोल" केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Banbhulpura violence Haldwani news issued notice to officials and also sought evidence from the people of the area Kumaon commissioner Kumaon Commissioner started magisterial inquiry into Banbhulpura violence Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उपेक्षा से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी में मजबूत पैठ रखने वाले वरिष्ठ नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी के अनुसार लक्सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों […]

Read More
उत्तराखण्ड

“दावो की खुली पोल – ब्यवस्थाएं गोल” केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो,  लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट।  कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]

Read More
उत्तराखण्ड

न्यायालय के आदेश पर मुखानी पुलिस ने किया मादक पदार्थों का विनिष्टीकर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशे की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई।    न्यायालय द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी के आदेशों के अनुपालन में, […]

Read More