कुमाऊं मंडलायुक्त ने सड़क चौड़ीकरण कार्य का जायजा लेने के साथ ही जल निगम कार्यालय पर मारा छापा, अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के दिए निर्देश
हल्द्वानी। गुरुवार (आज) कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत ने सड़क चौड़ीकरण कार्य का जायजा लेने के साथ ही जल निगम कार्यालय पर छापा मारा। इस दौरान चार कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर उन्होंने मुख्य अभियंता से स्पष्टीकरण मांगते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
आयुक्त रावत ने आज प्रशासन द्वारा कराए जा रहे सड़कचौड़ीकरण और सरकारी भवनों में बेलदार पौधों के रोपण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरस मार्केट के पास सड़क चौड़ीकरण के कार्य का अवलोकन किया और बिजली के पोल को शीघ्र शिफ्ट करने व सौन्दर्यकरण के कार्यों को सही तरीके से पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण द्वारा लगाए जा रहे बेलदार पौधे शहर को हरा-भरा बनाएंगे। इसी बीच जब कमिश्नर रावत जल निगम के कार्यालय पहुंचे, तो उन्हें चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। मुख्य अभियंता भी अपने कार्यालय में नहीं थे, जिसके चलते उन्होंने मुख्य अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा और
अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के कार्य में पोल शिफ्टिंग का समय पर होना अत्यंत आवश्यक है, और नैनीताल रोड पर सभी सरकारी कार्यालयों और निजी भवनों के बीच बेलदार पौधों केरोपण की मंजूरी भी दी जाएगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]