कंटेनर की चपेट में आने से मजदूर की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम को  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत गोरापढ़ाव के पास कंटेनर की चपेट में आने से नेपाली मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही कंटेनर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है जो यहां पर जेसीबी मशीन पर काम करता था।  

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरापड़ाव के पास नेपाली मजदूर विजय कुमार हाईवे के किनारे बैठा हुआ था। इस दौरान कंटेनर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।घटना के बाद कंटेनर चालक सहित वहां से फरार हो गया।  पुलिस ने पीछा कर कंटेनर को जब्त कर लिया लेकिन उसका चालक फरार हो गया। मंडी पुलिस चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज के मुताबिक मृतक मजदूर गोरा पड़ाव में काम करता था और मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Haldwani news Laborer died after being hit by container police took the dead body and sent it to postmortem Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More