लालकुआं। यहां भारी बारिश के कारण स्टेशन में पानी भर गया है। पानी भरने के कारण लालकुआं से बरेली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी गई। उधर काशीपुर से वाया लालकुआं होते हुए बरेली जाने वाली ट्रेन स्टेशन से डेढ़ किलोमीटर पहले जंगल में रोक दी गई। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।लखनऊ से आने वाली ट्रेन को भी किच्छा में रोकते हुए वापस भेजा जाएगा। काशीपुर से आया इंजन जंगल में खड़ी की गई ट्रेन को खींचकर काशीपुर ले जाएगा। मुरादाबाद से आने वाली ट्रेन को रुद्रपुर रोका गया है।
लालकुआं के स्टेशन अधीक्षक पुष्कर सिंह ने बताया पानी भरने के कारण ट्रैक नहीं दिखाई दे रहे हैं। पटरियों में घुटनों तक पानी भरा है। पानी सूखने के बाद ही ट्रेन का संचालन शुरू होगा। तब तक सभी ट्रेन लालकुआं स्टेशन आने से रोकी गई हैं। लालकुआं से बरेली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन फिलहाल रद्द कर दिया गया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉 लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 अक्तूबर […]