हल्द्वानी। हल्द्वानी के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में देर रात पीली कोठी चौराहा के पास दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद एवं सड़क पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना मुखानी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारम्भ की गई।
घटना की सूचना प्राप्त होने पर डॉ. जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को घटना में सम्मिलित व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।
उक्त निर्देशों के क्रम में मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा सुशील जोशी, प्रभारी निरीक्षक थाना मुखानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र मेंलगे सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन व उपलब्ध साक्ष्यों एवं गहन जांच के आधार पर घटना में सम्मिलित 20 व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्तियों के विरुद्ध थाना मुखानी में धारा 172(2) बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत 20 व्यक्तियों का चालान कर कुल 10,000/- का संयोजन शुल्क वसूल किया गया। वर्तमान में सभी 20 व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
प्रकरण के संबंध में सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन में किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट अथवा चोट पहुंचाने की घटना परिलक्षित नहीं हुई है। फुटेज में केवल भगदड़ जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। साथ ही, दोनों पक्षों की ओर से इस संबंध में कोई तहरीर भी प्राप्त नहीं हुई है।
प्रकरण की जांच प्रचलित है। जांच के दौरान यदि किसी प्रकार की मारपीट अथवा अन्य कोई दंडनीय तथ्य प्रकाश में आते हैं, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है की सार्वजनिक स्थानों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद अथवा हुड़दंग की स्थिति उत्पन्न करने से बचें। कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी नियमानुसार कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह विवाद डिलीवरी बॉय और मैनेजर के बीच हुआ था।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]