स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की पंचम पुण्यतिथि पर श्रद्धा, सम्मान और स्मृतियों के बीच जुटे सभी दलों के नेता 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। उत्तराखंड की वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर “विकास की देवी” कही जाने वाली इंदिरा हृदयेश को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
 
इस अवसर पर उनके पुत्र एवं हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने सभी आगंतुकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद के लिए कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने कहा कि स्व. इंदिरा हृदयेश उनके लिए केवल जननी ही नहीं, बल्कि उनकी राजनीतिक गुरु भी थीं। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी ने उन्हें जनसेवा, संघर्ष और जनता के प्रति समर्पण का जो मार्ग दिखाया, उसी पर चलते हुए आमजनमानस की सेवा करना उनके जीवन का एकमात्र उद्देश्य है।
 
सुमित हृदयेश ने कहा कि स्व. इंदिरा हृदयेश ने अपना पूरा जीवन प्रदेश और विशेष रूप से हल्द्वानी के विकास के लिए समर्पित किया। उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी जनमानस के हृदय में जीवित हैं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
 
श्रद्धांजलि सभा में सांसद अजय भट्ट, विधायक तिलकराज बेहड़, विधायक बंशीधर भगत, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक नारायण पाल, मेयर गजराज बिष्ट, पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला, मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू, राज्यमंत्री शंकर कोरंगा, हरीश पांडे, हुकुम सिंह कुँवर, मोहन पाठक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, पूर्व जिलापंचायत उपाध्यक्ष आनंद दरमवाल, कांग्रेस नैनिताल जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, कांग्रेस उधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, हल्द्वानी महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट,लालकुआँ नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे, सितारगंज नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरताज अहमद, पूर्व मंडी अध्यक्ष हरपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, जाकिर हुसैन, मोहन बिष्ट, किरण माहरा, कैलाश दुम्का, हेमंत बगड़वाल, प्रदीप बथयाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी,भाजपा हल्द्वानी मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय, डॉ. हरभजन सिंह, डॉ गौरव सिंघल, शोभा बिष्ट, जया कर्नाटक, मीमांसा आर्य, देवेंद्र नेगी, रविन्द्र नेगी, गिरीश पांडे, पार्षद रवि जोशी, राजेन्द्र जीना, हेमन्त साहू, मोना शर्मा, नवीन पांडे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
 
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनसेवा को नमन किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Leaders of all parties gathered amidst reverence respect and memories on the fifth death anniversary of late Dr. Indira Hridayesh uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज श्रद्धा सम्मान और स्मृतियों के बीच जुटे सभी दलों के नेता स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की पंचम पुण्यतिथि हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन पुलिस के […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More