तुंगनाथ की खाई में समा गई जिंदगी… रातभर गूंजती रही महिला की आवाज, सुबह मिला शव

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रप्रयाग। यहां तुंगनाथ यात्रा पर आई महिला यात्री गणेश मंदिर के समीप ट्रेक रूट पर अचानक अनियंत्रित होकर महिला गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्रों की टीमें मौके पर पहुंचीं और रात में ही रेस्क्यू शुरू कर दिया, लेकिन खाई की गहराई और अंधेरे के कारण अभियान को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। सोमवार सुबह दोबारा शुरू किए गए सर्च अभियान में महिला का शव बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मूल के वरिष्ठ IPS अधिकारी के निधन पर DGP उत्तराखंड सहित SSP NAINITAL ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

जानकारी के मुताबिक, रविवार 20 सितंबर की शाम करीब 6:21 बजे रूद्रप्रयाग जिले में स्थित तुंगनाथ ट्रेक पर गणेश मंदिर के पास यह हादसा हुआ। महिला के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग ने डीडीआरएफ और तुंगनाथ आपदा मित्रों की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला की तलाश शुरू की।

बताया जा रहा है कि खाई में गिरने के बाद महिला की आवाजें काफी देर तक सुनाई देती रहीं। इसके बाद रेस्क्यू टीमों ने उसे बाहर निकालने के लिए रात में ही अभियान चलाया। घटना की जानकारी एसडीआरएफ अगस्त्यमुनि और तहसीलदार ऊखीमठ को भी दी गई, जिसके बाद डीडीआरएफ ऊखीमठ की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मोहब्बेवाला ढाल पर पलटा सीमेंट से भरा ट्रक, बाइक सवार की मौत के साथ ही हाईवे पर लगा लंबा जाम  

रेस्क्यू के दौरान टीमों को खाई की अत्यधिक गहराई और घने अंधेरे के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा। परिस्थितियां जोखिमपूर्ण होने के चलते रात करीब 12:30 बजे अभियान को अस्थायी रूप से रोक दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड भाजपा में टीम का विस्तार : विभिन्न प्रकोष्ठों में नए सह-संयोजकों की नियुक्ति 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सोमवार सुबह मौसम और मौके की परिस्थितियों का जायजा लेने के बाद सर्च एवं रेस्क्यू अभियान दोबारा शुरू किया गया। अभियान के दौरान महिला का शव खाई से बरामद कर लिया गया। महिला की पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Accident news Devbhoomi News Hindi News Life Lost Life lost in the gorge at Tungnath… woman's voice echoed through the night..body found in the morning; Uttarakhand News News from the hills News From the Pahad rudraprayag news Tungnath Gorge uttarakhand news Woman's Voice Echoed All Night उत्तराखण्ड न्यूज तुंगनाथ की खाई दुर्घटना न्यूज रातभर गूंजी महिला की आवाज रुद्रप्रयाग न्यूज समा गई जिंदगी

More Stories

उत्तराखण्ड

पेयजल व्यवस्था में लापरवाही पड़ी भारी, ज्योलीकोट प्रकरण में 6 अधिकारी निलंबित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  नैनीताल । ज्योलीकोट में दूषित पेयजल आपूर्ति और डायरिया संक्रमण के मामले ने जल संस्थान और पेयजल निगम के अधिकारियों पर गाज गिरा दी है। पेयजल व्यवस्था में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने के बाद दोनों विभागों के छह अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में महिला की गोली मारकर हत्या, खुद ही मर्डर की सूचना देनें के बाद पति मोबाइल बंद कर फरार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 26 वर्षीय काजल के रूप में हुई है। उसका शव ईदगाह रोड, सुभाष नगर स्थित सत्य साईं मंदिर […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में 26 सितंबर तक बारिश के आसार, मानसून की विदाई से पहले बदलेगा मौसम

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून । मौसम विभाग ने उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले 26 सितंबर तक पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताते हुए पहाड़ी जिलों में आवाजाही करने वाले लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी है। यह […]

Read More