शराब की दुकान के सेल्समैन की अज्ञात लोगों ने पीट-पीटकर कर दी हत्या 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के बुंगाछीना में बुधवार देर रात शराब की दुकान के सेल्समैन की अज्ञात लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक के शरीर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं। पुलिस ने मामले में तीन स्थानीय लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
 
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार धारानौला अल्मोड़ा निवासी 27 वर्षीय नीरज सिंह नैनवाल पुत्र रघुवीर सिंह नैनवाल करीब नौ महीनों से पिथौरागढ़ से करीब 30 किमी दूर बुंगाछीना में शराब की एक दुकान पर सेल्समैन था। बुधवार रात उसकी किसी बात को लेकर शराब ठेके के आसपास होटल-ढाबों में काम करने वाले कुछ लोगों से विवाद हो गया, जो बाद में मारपीट में बदल गया। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया। रात 10 बजे स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची थल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर नीरज को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गुरुवार सुबह युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसआई राकेश शर्मा ने बताया कि पुलिस तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Liquor shop salesman beaten to death by unknown people pithoragarh news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More