महिला पर जबरन धर्मांतरण के दबाव पर स्थानीय लोगो ने किया पुलिस चौकी का घिराव, पुलिस ने किया तीन ब्यक्तियों को गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। महानगर के राजपुरा क्षेत्र में महिला के धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। क्षेत्र के गुस्साए लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए पुलिस चौकी का घेराव कर दिया। शहर कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने मामला शांत कराया। आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के वडयूडा गांव में मकान ढहने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत   

मंगलवार की सुबह राजपुरा गौला के किनारे रहने वाले हिंदू समाज के दर्जनों लोग भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी पहुंच गए और हंगामा किया। उनका कहना था कि सोमवार को इसाई मिशनरी के कुछ लोग क्षेत्र में आए और एक महिला पर जबरन धर्मांतरण करने का दबाव बनाया। इससे पहले भी ये लोग क्षेत्र में आकर धर्मांतरण करा चुके हैं। जिसके एवज में रुपये व जमीन का लालच दिया जाता है। चौकी में काफी देर तक लोग हंगामा करते रहे। खबर पाकर कोतवाल हरेंद्र चौधरी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। कोतवाल ने बताया कि पीड़ित महिला की ओर से तहरीर पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया गया है मामले की तफ्तीश की जा रही है। हंगामा करने वालों में राजवीर, संतोषी, सुंदरी देवी, राजवीर, संतोष, सुनीता, महेंद्र, मुन्नी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप :  भड़के जनाक्रोश के बाद होटल में तोड़फोड़; प्रबंधन भी जांच के घेरे में
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Local people surrounded the police post on the pressure of forced conversion on the woman nainital news police arrested three people Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखण्ड भाजपा में इस्तीफे के गरमाई राजनीती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के भीतर घमासान के संकेत मिलने लगे हैं। संगठन में पदों को लेकर नेताओं के बीच खींचतान खुलकर सामने आ रही है। देहरादून भाजपा महानगर में मंडल अध्यक्षों के बदलाव को लेकर उठा विवाद अब सियासी चर्चा […]

Read More
उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा के क्वारब बाईपास पर मंगलवार देर रात भारी-भरकम पेड़ के सड़क पर गिरने से यातायात हुआ बाधित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  अल्मोड़ा। मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के बीच अल्मोड़ा के क्वारब बाईपास पर मंगलवार देर रात एक भारी पेड़ टूटकर सड़क के बीचोंबीच गिर गया। पेड़ गिरने से हाईवे पर करीब डेढ़ घण्टे तक यातायात पूरी तरह बाधित होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार […]

Read More
उत्तराखण्ड

आरटीओ दफ्तर में गोलीकांड : हथियार लाकर फायर करने वाला अधिकारी निलंबित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -⁠ खबर सच है संवाददाता  देहरादून। आरटीओ हल्द्वानी कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी को सरकार ने सस्पेंड कर दिया। सहकर्मी से विवाद के बाद उन पर घर से दफ्तर में हथियार लाने और फायर करने का आरोप है।  विभाग की रिपोर्ट के बाद परिवहन सचिव रविनाथ रमन ने बुधवार […]

Read More