पार्टनरो के बीच विवाद के चलते वाइन शॉप में हजारों रुपए का नुकसान, एक पक्ष ने दूसरे के खिलाफ लूट की दी तहरीर 

ख़बर शेयर करें -

 
खबर सच है संवाददाता


हल्दूचौड़। यहां चौकी क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की दुकान के पार्टनरो के बीच हुए विवाद के चलते वाइन शॉप में हजारों रुपए की शराब की बोतलें टूटी। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ लूट की तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निकटवर्ती हल्दूचौड़ अंग्रेजी शराब की दुकान के 4 सेल्समैनों ने स्थानीय कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि बीती देर रात कुछ लोगों ने हथियारों के दम पर शराब की दुकान में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया तथा भारी मात्रा में शराब की बोतलें भी तोड़ दी। दुकान के सेल्समैनों ने दी गई तहरीर में 6 लाख रूपये नगदी सहित लाखों रुपए की शराब भी लूटकर ले जाने का भी आरोप लगाया। सेल्समैनों द्वारा दी गई तहरीर के बाद मौके पहुंची आबकारी विभाग की टीम और कोतवाली पुलिस भी जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 


पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर ने बताया कि बीती देर रात पुलिस को एक तहरीर प्राप्त हुई है। पूरे प्रकरण की जांच जा रही है, मामले में जो भी दोषी पाए गए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार का कहना है कि हल्दूचौड़ अंग्रेजी शराब की दुकान में पाटनरों का आपसी विवाद चल रहा है, बीती रात शराब की दुकान में विवाद हुआ है, जिसके बाद एक पक्ष ने पुलिस में तहरीर दी है, जिसकी जांच की जा रही है, जैसे ही जांच में स्थिति स्पष्ट होगी, उसी आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More