कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को
खबर सच है संवाददाता
हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और वफादारी की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।
कनखल थाना क्षेत्र के फेरुपुर में सामने आई एक घटना इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां मनोज प्रधान नामक व्यक्ति पर एक कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। इसी दौरान गली में रहने वाला एक दूसरा कुत्ता अपने परिचित इंसान को बचाने के लिए बिना देर किए हमलावर कुत्ते से भिड़ गया।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि एक कुत्ता तेजी से मनोज प्रधान की ओर आता है और उन पर हमला कर देता है। तभी पास में मौजूद गली का कुत्ता अचानक बीच-बचाव के लिए पहुंच जाता है। वह हमलावर कुत्ते से भिड़ जाता है और उसे दूर भगाने की कोशिश करता है।
बताया जा रहा है कि गली में रहने वाले इस कुत्ते को एक व्यक्ति अक्सर खाना खिलाता था। लगातार मिले इस स्नेह और अपनत्व ने इंसान और बेजुबान के बीच ऐसा रिश्ता बना दिया कि मुसीबत की घड़ी में कुत्ते ने भी अपनेपन का फर्ज निभा दिया।
वीडियो सामने आने के बाद लोग इस कुत्ते की वफादारी और बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि जानवरों को सिर्फ बेजुबान समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्हें प्यार, भोजन और संवेदनशीलता देने पर वे भी अपने तरीके से इंसान के प्रति अपनापन और वफादारी दिखाते हैं।
इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है—क्या इंसान रिश्ते निभाना भूल रहा है और बेजुबान जानवर हमें वफादारी का मतलब सिखा रहे हैं?
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]