हत्या का आरोपी मैसर्स कल्याण शिवालिक इंफ़्रा कंपनी का पोकलैंड चालक पुलिस की गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

कोटद्वार/गुमखाल। सतपुली के पास रोड़ कटिंग का कार्य कर रही मेसर्स कल्याण-शिवालिक इंफ्रा के हत्यारोपी पोकलैंड चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बताते चलें कि 7 जून 2025 को मल्ली सतपुली के पास रोड़ कटिंग का कार्य चल रहा था, इसी दौरान अपने साथी के साथ गुमखाल से सतपुली की ओर आ रहे सुमन देवरानी की रोड़ खोलने हेतु किसी बात को लेकर जेसीबी ऑपरेटर के साथ बहस हो गई, जिसमें पोकलैन्ड ऑपरेटर द्वारा पोकलैन्ड के बकेट से सुमन देवरानी पर हमला कर दिया। जिसमें सुमन देवरानी की मौके पर ही मृत्यु हो गई और पोकलैन्ड ऑपरेटर प्रवीण सिंह निवासी-जोशीमठ, चमोली घटनास्थल से फरार हो गया। जिस सम्बन्ध में थाना सतपुली पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, 22 चालान काटकर वसूला ₹9,600 जुर्माना  

युवक की हत्या की घटना को गम्भीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी लोकेश्वर सिंह द्वारा घटना के सम्बन्ध में ठोस साक्ष्यों का संकलन कर हत्यारोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।निर्देशों के क्रम में थानाध्यक्ष सतपुली जगमोहन सिंह रमोला के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों द्वारा ठोस साक्ष्यों का संकलन व फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्यों का भी संकलन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस व मेनुअल पुलिसिंग के द्वारा अथक प्रयासों से उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त प्रवीण सिंह बर्थवाल को चन्द घण्टों के अन्दर दिनांक 9.6.2025 को रात्रि में यमुनानगर हरियाणा से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गईं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused of murder crime news is in police custody Kotdwar/Gumkhal News The Pokland driver of M/s Kalyan Shivalik Infra Company uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कोटद्वार/गुमखाल न्यूज क्राइम न्यूज पुलिस की गिरफ्त में मैसर्स कल्याण शिवालिक इंफ़्रा कंपनी का पोकलैंड चालक हत्या का आरोपी

More Stories

उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More