सिरफिरे प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका पर सरिये से किया हमला, पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में कराया भर्ती 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां सिडकुल क्षेत्र के हेतमपुर गांव में एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका पर सरिये से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। हैरानी की बात यह है कि घटना की जानकारी आरोपी प्रेमी ने खुद पुलिस को दी और मौके से भाग निकला। 

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

बताया जा रहा है कि महिला और प्रेमी दोनों ही यूपी के शाहजहांपुर के निवासी हैं। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मूलरूप से यूपी के शाहजहांपुर में ग्राम रौतापुर कलां निवासी मृदुल कुमार सिडकुल क्षेत्र की फैक्ट्री में काम करता है और हेतमपुर गांव में किराए के मकान में रहता है। शनिवार रात उसने पुलिस को फोन किया कि उसने अपनी प्रेमिका को मार दिया है और वह रविदास मंदिर के पास पड़ी है। सूचना पर इस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। पता चला कि प्रेमी ने महिला के सिर पर सरिये से ताबड़तोड़ वार किए हैं। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news Mad lover attacked married girlfriend with rod police admitted injured woman to hospital Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More