मूसेवाला हत्याकांड में सूटर का साथी महाकाल महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

दिल्ली। दिल्ली पुलिस के इनपुट पर महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच ने बुधवार को महाकाल उर्फ सिद्देश हिरामल को मकोका के तहत गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस का दावा है कि महाकाल मूसेवाला हत्याकांड में शामिल एक शूटर का बेहद करीबी है। दोनों मिलकर पंजाब में साथ-साथ बड़ी वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। अब महाकाल मूसेवाला हत्याकांड में अहम जानकारियां उपलब्ध करा सकता है।

स्पेशल सेल के विशेष आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि पंजाब में पहले हुई वारदातों को सुलझाने में कई बार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अहम भूमिका निभाई थी। मिट्ठू खेड़ा वाले दो शूटरों को भी उनकी टीम ने पकड़ा था। दिल्ली पुलिस लगातार संगठित अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई करती रहती है। इसी के तहत पुलिस मूसेवाला हत्याकांड की जांच में जुटी है।हत्याकांड से जुड़ी तस्वीरें सामने लाने में भी स्पेशल सेल की अहम भूमिका रही। लॉरेंस से पूछताछ के बाद पता चला कि मूसेवाला की हत्या की योजना काफी पहले तैयार कर ली गई थी। छानबीन के दौरान हत्याकांड में शामिल पांच लोगों की पहचान की गई। इसी कड़ी में जांच करते हुए दिल्ली पुलिस की एक टीम महाराष्ट्र के पुणे पहुंची। वहां महाराष्ट्र पुलिस ने दिल्ली पुलिस की सूचना पर महाकाल को गिरफ्तार कर लिया। माना जा रहा है कि महाकाल की गिरफ्तारी से मूसेवाला हत्याकांड में अहम जानकारियां मिल सकती हैं। जो शूटर मूसेवाला की हत्या में शामिल रहा है, वह महाकाल का बेहद करीबी है। दोनों ने पंजाब के मूंगा और यमुना नगर में मिलकर बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। दिल्ली पुलिस भी महाकाल से पूछताछ का प्रयास कर रही है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और उनके पिता को धमकी भरा पत्र मिलने के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुछ भी बोलने से इनकार किया है। प्रेसवार्ता के दौरान दिल्ली पुलिस ने सात मिनट में दस सवालों पर नो कमेंट्स कहा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Maharashtra Crime Branch news Musewala murdur news Natinol news

More Stories

राष्ट्रीय

आसमान में काले बादलो के साथ ही इन राज्यों में होगी गरज के साथ मूसलाधार बारिश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में एक बार फिर तापमान में कमी आने से सर्दी का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की कंपकंपी बंधन शुरू हो गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से कुछ जगह हिमस्खलन की घटनाएं […]

Read More
राष्ट्रीय

आज के ही दिन हुआ था पुलवामा अटैक, 40 जवानों की गई थी जान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता पुलवामा। आज 14 फरवरी के दिन ही चार साल पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था। ये हमला भारत में हुए बड़े आतंकी हमलों में से एक था। हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। हालांकि इस हमले के बाद भारत ने […]

Read More
राष्ट्रीय

नशे में चूर युवकों की फर्राटे भरती कार ने स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर, 10 किलोमीटर तक ले गए घसीटते, पुलिस ने किया पांचों आरोपियों को गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता दिल्ली। जिस समय देश की राजधानी नए साल के जश्न में डूबी थी। उसी समय सड़कों पर फर्राटे भरती एक कार ने जिस दुर्घटना को अंजाम दिया उसने लोगों का रूह कंपा दी है। शराब के नशे में चूर पांच युवकों ने अपनी कार से स्कूटी सवार […]

Read More