नैनीताल/रामनगर। अवैध मदिरा निर्माण, परिवहन और बिक्री पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल, संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमाऊं मंडल के के कांडपाल के कड़े निर्देशों के अनुपालन तथा सहायक आबकारी आयुक्त हरीश जोशी के कुशल नेतृत्व में यह अभियान 03 सितंबर से निरंतर जारी है। इस अभियान के तहत 03 से 11 सितंबर तक कुल 14 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं, जिसमें 478 लीटर अवैध शराब ज़ब्त की गई है और लगभग 40,000 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 11 सितंबर 2026 को जनपदीय प्रवर्तन दल नैनीताल, क्षेत्र – 03 रामनगर व कुमाऊँ मंडल द्वारा सघन चेकिंग एवं छापेमारी (दबिश) की कार्यवाही की गई। आबकारी निरीक्षक मनोहर पतियाल, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, रुचिका कांडपाल की टीम द्वारा तुमरिया डैम क्षेत्र में छापेमार तथा हल्दुआ बैरियर पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
इस दौरान हल्दुआ बैरियर एवं अन्य मार्गों पर कुल 51 बाहरी प्रदेश के वाहनों की सघन चेकिंग के साथ ही अवैध शराब निर्माण के संदेह में तुमरिया डैम व अन्य कुल 11 स्थानों पर दबिश दी गई। जिसमें प्रवर्तन टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल 03 अभियोग दर्ज करते हुए मौके से 125 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद एवं लगभग 12,000 किलोग्राम लहन (अवैध शराब बनाने हेतु प्रयुक्त सामग्री) को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
इस दौरान विभाग द्वारा बताया गया कि अवैध शराब के काले कारोबार को जड़ से समाप्त करने केलिए विभाग पूर्णतः संकल्पित है।माफियाओं व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी और अधिक सख्ती के साथ निरंतर जारी रहेगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन पर जहां सूचना विभाग एवं पत्रकारों में शोक की लहर है, वहीं उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के संगठनात्मक पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। रावत के इस अचानक लिए गए फैसले से कांग्रेस के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। नैनीताल जिले में यातायात के दबाव को कम करने और जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए दो महत्वपूर्ण बाईपास परियोजनाओं को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने […]