मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा –  प्रमोद तिवारी  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

लखनऊ। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा चुनाव आयोग के रहते कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं है।तिवारी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को सिर्फ पद से हटाना या उनका इस्तीफा लेना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके खिलाफ ‘लोकतंत्र की हत्या’ का मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

 
कहा कि हमें इस चुनाव आयोग के सहारे उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं है। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त के दो सहयोगियों ने पिछले 10 महीने में 14 बार मतभेद की बात कही है। इस आदमी ज्ञानेश कुमार को सिर्फ हटाना ही नहीं चाहिए, सिर्फ इस्तीफा ही नहीं लेना चाहिए, इसके ऊपर लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुंबई और दिल्ली में चल रहा आंदोलन कश्मीर से कन्याकुमारी तक जाएगा। तिवारी ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथों की कटपुतली है।
 
प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि संविधान बनने के बाद मतदान के अधिकार के जरिए सभी को बराबरी मिली और राजा तथा सामान्य व्यक्ति के बीच का फर्क खत्म हुआ। अब इसी मतदान के अधिकार को खतरे में डाला जा रहा है। भाजपा पहले संविधान बदलना चाहती थी, अब संविधान चोरी करके संविधान को बदलना चाहती है। 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में शराब दुकानों पर देर रात छापे, ओवररेटिंग से लेकर अनाधिकृत सेल्समैन तक मिली गड़बड़ी   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Congress Party News Devbhoomi News Hindi News Lucknow news MP Pramod Tiwari News from the hills News From the Pahad political news Put the Chief Election Commissioner on trial for the murder of democracy – Pramod Tiwari uttar pradesh news उत्तर प्रदेश न्यूज कांग्रेस पार्टी न्यूज राजनीतिक न्यूज लखनऊ न्यूज सांसद प्रमोद तिवारी

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

222 करोड़ की जमीन दान कर स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम लिखा इतिहास   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

धर्म मात्र अनुष्ठान का नहीं अपितु आचरण का विषय है- स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    वर्चस्व की लड़ाई में आज हम मानवता भी खो बैठे हैं    लखनऊ। यहां विभव खंड गोमती नगर में प्रेमावतार युगदृष्टा, विश्व विख्यात संत श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने रविवार (आज) उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि […]

Read More