कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। वह शनिवार को किसी तरह भाग निकली और घरवालों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
रावतपुर क्षेत्र के पीड़ित पिता ने बताया कि 17 वर्षीय बेटी 21जून को कुछ काम बता कर घर से निकली और वापस नहीं आई। आस पास पता किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शनिवार को बेटी बदहवास हालत में घर लौटी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पूछने पर उसने बताया कि कुछ समय पूर्व मोतीझील कारगिल पार्क में उसकी मुलाकात अरमान नाम के युवक से हुई, जहां दोनों में दोस्ती हो गई। अरमान ने 21 जून को उसे मिलने के लिए नमक फैक्ट्री चौराहे पर बुलाया। वहां पहुंचने पर अरमान और उसके दो साथी कार में थे। किशोरी को कार से पहले मोतीझील ले जाया गया।अचानक अरमान के बर्ताव में बदलाव आ गया।किशोरी ने घर छोड़ने को कहा, लेकिन वह मुस्लिम क्षेत्र स्थित अपने घर ले गए। वहां उसके माता-पिता ने कलमा पढ़ाने का प्रयास करने लगे, इसके बाद किसी उर्दू लिखे कागज में हस्ताक्षर कराए और गोमांस खिलाने का दबाव बनाया। विरोध पर आरोपियों ने गर्म चिमटे से शरीर पर दागा। जिसके निशान अभी भी मौजूद हैं।
किशोरी ने आरोप लगाया कि युवक व उसके परिजन बात न मानने पर सात दिनों तक यातनाएं देते रहे। आरोपी बात न मानने पर साऊदी अरब में बेचने की बात कह धमकाते थे।
डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया प्राथमिक जांच में दोनों के पूर्व में परिचित होने की बात सामने आई है। किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। (साभार)
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता वर्चस्व की लड़ाई में आज हम मानवता भी खो बैठे हैं लखनऊ। यहां विभव खंड गोमती नगर में प्रेमावतार युगदृष्टा, विश्व विख्यात संत श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने रविवार (आज) उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता भदोही। यहां 6 साल की मासूम के साथ 58 वर्षीय अधेड़ कलयुगी दादा पर दुष्कर्म का आरोप लगा है।पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दादा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना उत्तर प्रदेश के भदोही जिले […]