222 करोड़ की जमीन दान कर स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम लिखा इतिहास   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है।

इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने वाले पांच प्रमुख शिक्षण संस्थानों को ‘स्वामी शुकदेवानंद राज्य विश्वविद्यालय’ (राज्य सरकार द्वारा हाल ही में अपग्रेड किए गए एसएस कॉलेज) में विलय कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार स्वामी चिन्मयानंद स्वयं सदर तहसील (शाहजहांपुर) के सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे और राज्यपाल के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री की कानूनी प्रक्रिया को पूरा किया।साथ थे बरेली के क्षेत्रीय उच्चशिक्षा अधिकारी प्रो सुधीर चौहान, कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य, डॉ. अवनीश कुमार मिश्रा और अशोक अग्रवाल। सब रजिस्ट्रार धर्मेन्द्र कुमार सिंह के सामने दान पत्र पर मुहर लगी। राज्यपाल की ओर से प्रो. चौहान ने हस्ताक्षर किए। गवाह बने मौर्य और डॉ. मिश्रा।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

मीडिया के सामने स्वामी चिन्मयानंद का स्वर साफ था। 6 दशक पहले स्वामी शुकदेवानंद का सपना था, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हकीकत बनाया। 1989 में शाहजहांपुर के स्कूलों की हालत बदतर थी। तब संकल्प लिया और पहला सीबीएसई स्कूल शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ (SS College) खोला। SS कॉलेज में 14 विषयों में PG शुरू की। SS लॉ कॉलेज खड़ा किया और आज यह विश्वविद्यालय जनता को समर्पित है। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा -  प्रमोद तिवारी  

स्वामी चिन्मयानंद बोले, यह सिर्फ डिग्री न बांटे, शोध, संस्कार और राष्ट्र चेतना का केंद्र बने। शिक्षा का यह यज्ञ रुकेगा नहीं। इस जनहित के काम की प्रशंसा पूरे प्रदेश में हो रही है।शासन, प्रशासन ने भी इस‌ कदम को स्वागत योग्य बताया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 222 करोड़ की जमीन विश्वविद्यालय को दान By donating land worth ₹222 crore has donated land valued at ₹222 crore to a university Swami Chinmayanand Swami Chinmayanand has scripted history in the name of education in Shahjahanpur the head of Mumukshu Ashram and a former Union Minister thereby creating history in Shahjahanpur through his contribution to the field of education uttar pradesh news उत्तर प्रदेश न्यूज मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम रचा इतिहास

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा –  प्रमोद तिवारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    लखनऊ। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा चुनाव आयोग के रहते कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं है।तिवारी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को सिर्फ पद […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

धर्म मात्र अनुष्ठान का नहीं अपितु आचरण का विषय है- स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    वर्चस्व की लड़ाई में आज हम मानवता भी खो बैठे हैं    लखनऊ। यहां विभव खंड गोमती नगर में प्रेमावतार युगदृष्टा, विश्व विख्यात संत श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने रविवार (आज) उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि […]

Read More