उत्तरायणी जन कल्याण समिति की प्रबंध कार्यकारिणी 2022-23 घोषित

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

बरेली। पहाड़ की सांस्कृतिक धरोहर को सहेज रही 28 साल पुरानी उत्तरायणी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पर निर्वाचन के बाद बुधवार को समिति की प्रबंध कार्यकारिणी 2022-23 की घोषणा की गई। निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट द्वारा कार्यकारिणी में दिनेश चंद्र पंत महासचिव एवं बरेली कॉलेज के छात्र संघ उपाध्यक्ष रहे विनोद जोशी को संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है। बीडी जोशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष और भुवन चंद्र पांडेय, मोहन चंद्र पाठक, दिनेश पांडेय व संजय कंडारी उपाध्यक्ष बनाए गए। दिनेश चंद्र पंत महासचिव तो मनोज पांडे वरिष्ठ सचिव बनाए हैं। तीन सचिव में रमेश शर्मा, अंबा दत्त मठपाल और जेसी बेलवाल को जगह दी गयी।  

बताते चलें कि समिति के 19 सितंबर को अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव हुए थे। जिसमें प्रमोद बिष्ट अध्यक्ष और देवेन्द्र सिंह मनराल कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

नयी कार्यकारिणी में 65 वरिष्ठजनों को स्थान दिया गया है।  कार्यकारिणी में एनडी पांडेय, शंकर सिंह बोरा, दिनेश रौथाना, सुंदर सिंह भाकुनी, देवेन्द्र सिंह खेड़ा को सुरक्षा प्रभारी बनाया है। चंदन सिंह नेगी मीडिया प्रभारी और प्रभात गेरोला व पुष्कर राना सह मीडिया प्रभारी होंगे। जबकि सुरेन्द्र सिंह बिष्ट मुख्य संरक्षक और डीडी बेलवाल, आनंद सिंह भंडारी, केएस रावत, मोहन चंद्र जोशी, गिरीश चंद्र पांडेय, सुमन देव कुकरेती, पीएस जीना और माधव नंद तिवारी को संरक्षक, कमलेश बिष्ट सह कोषाध्यक्ष, प्रकाश पाठक मुख्य संपादक, केपीएस बिष्ट संपादक, नवीन उप्रेती स्मारिका प्रभारी, ललित सिंह बिष्ट सह स्मारिका प्रभारी, मनोज कांडपाल मुख्य सलाहकार और दामोदर लोहानी, घनश्याम ग्वाल, योगेंद्र जोशी, रामेश्वर पांडेय, जेबी कांडपाल और कैलाशचंद्र पंत सलाहकार, भूपाल सिंह उत्तरायणी मेला प्रभारी और सह मेला प्रभारी में तारा जोशी, जगदीश सती, रामू चंद्र और पदम रावत को जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य अंकेक्षक कैलाश चंद्र सती व जेसी काला और जनसंपर्क अधिकारी के रूप में मुकुल मोहन त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश जोशी, उमेश तिवारी व राकेश पांडेय, खेल प्रभारी कमलकांत बेलवाल, सांस्कृतिक प्रभारी पूरण सिंह दानू व जगदीश आर्या, कमला पांडेय सह सांस्कृतिक प्रभारी, सीबी तिवारी को कैंट, पदम सिंह को लालफाटक और विजय कुमार ढौंडियाल को एयरफोर्स क्षेत्रीय प्रचार सचिव बनाया है।

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bareilly news Managing Executive Committee of Uttarayani Jan Kalyan Samiti declared 2022-23 up news

More Stories

राष्ट्रीय

आसमान में काले बादलो के साथ ही इन राज्यों में होगी गरज के साथ मूसलाधार बारिश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में एक बार फिर तापमान में कमी आने से सर्दी का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की कंपकंपी बंधन शुरू हो गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से कुछ जगह हिमस्खलन की घटनाएं […]

Read More
राष्ट्रीय

आज के ही दिन हुआ था पुलवामा अटैक, 40 जवानों की गई थी जान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता पुलवामा। आज 14 फरवरी के दिन ही चार साल पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था। ये हमला भारत में हुए बड़े आतंकी हमलों में से एक था। हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। हालांकि इस हमले के बाद भारत ने […]

Read More
राष्ट्रीय

नशे में चूर युवकों की फर्राटे भरती कार ने स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर, 10 किलोमीटर तक ले गए घसीटते, पुलिस ने किया पांचों आरोपियों को गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता दिल्ली। जिस समय देश की राजधानी नए साल के जश्न में डूबी थी। उसी समय सड़कों पर फर्राटे भरती एक कार ने जिस दुर्घटना को अंजाम दिया उसने लोगों का रूह कंपा दी है। शराब के नशे में चूर पांच युवकों ने अपनी कार से स्कूटी सवार […]

Read More