भीषण अग्निकांड से कई  मकान हुए क्षतिग्रस्त

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

 

 

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के पुरोला के मोरी ब्लाक के दूरस्थ सालरा गांव में भीषण अग्निकांड से  लगभग 14 से 15 मकान आग से क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर आग को पूर्ण रूप से बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त राजस्व विभाग फायर सर्विस तथा पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच चुके हैं। वहीं, आग बुझाने में पांच लोग झुलसे भी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

 

 

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने उपजिलाधिकारी पुरोला व तहसीलदार मोरी से घटना की जानकारी प्राप्त करते हुए मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में मदद के लिए हेलिकॉप्टर भेजे जाने के लिए सेना से अनुरोध किया गया है। प्रशासन ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों से संपर्क बनाए हुए है। ग्राम प्रधान सालरा द्वारा इस सम्बंध में सूचना दिए जाने के तत्काल बाद एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व टीम मौके के लिए रवाना किया गया है। मोरी से अग्निशमन टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना की गई है। मेडिकल टीम, वन विभाग व पशु चिकित्सा टीम भी मौके के लिए रवाना की गई है। जानकारी के अनुसार गांव में पानी नहीं है। इसके अलावा नेटवर्क की सुविधा भी नहीं है। पानी करीब आधा किमी दूर है। इस कारण आग पर काबू पाने में समय लग रहा है। आग की जद में अन्य आवासीय घरों के आने का भी खतरा बना हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Many houses damaged due to massive fire massive fire uttarakhand news uttrakashi news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More