कपकोट के सामा पनियाली गांव में बादल फटने से कई घरों को हुआ नुकसान, पुलिस एवं एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर शुरू किया राहत एवं बचाव कार्य

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता

बागेश्वर। यहां जिले के कपकोट तहसील क्षेत्र के सामा पनियाली गांव में बादल फटने से कई घरों को नुकसान होने की खबर है। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरु करते हुए घर से नकदी और जेवरात बरामद कर परिजनों के हवाले किए।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रातः थाना कपकोट से सूचना मिली कि रात्रि में सामा पनयाली ग्राम में बादल फटने से दो-तीन घर मलवे से दब गए हैं। सूचना पर एसआई संतोष परिहार के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य करते हुए उमेद सिंह पुत्र केदार सिंह निवासी बड़ी पनियालि तोक थाड. थाना कपकोट के पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए आवासीय मकान में दबे हुए घर के सारे कीमती सामान जेवर (नथ, ग्लोबल, झुमके, अंगूठी नगदी 21500 रुपए) राशन, बर्तन, कपड़े, चारपाई, बक्से, टीवी, मिक्सी मशीन और अन्य सामग्री सुरक्षित निकालकर मकान मालिक को दिया गया, इनके रहने की व्यवस्था गांव के पंचायत भवन में की गई है। गांव के ही अन्य तोक बड़ी पनियाली में मनजीत सिंह पुत्र रतन सिंह का मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ, जिनका सामान निकलवाने में एसडीआरएफ टीम द्वारा मदद की गई, एक अन्य तोक- उडेरनाईजर में शेर सिंह कोरंगा सन ऑफ झीम सिंह का मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है जिसका आवश्यक सामान एसडीआरएफ टीम द्वारा बाहर निकाला गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bageshwar news Cloud burst in Sama Paniyali village of Kapkot many houses got damaged Many houses got damaged due to cloud burst in Sama Paniyali village of Kapkot police and SDRF reached the spot and started relief and rescue work SDRF police did relief work uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More