विवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। शहर के स्टाफ हाउस क्षेत्र में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। वहीं विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उप प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, अधिकार सुनिश्चित करने की उठाई मांग

बबीता के पति प्रेम कुमार ने बताया कि रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई थी। उसके बाद दोनों सो गए और बबीता ने अचानक सुबह फांसी लगा ली। बबीता के बेटे ने सुबह अपनी मां को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा तो उसने इसकी सूचना अपनी ताई को दी। जिसके बाद परिजनों के द्वारा बबीता को फंदे से उतारा गया लेकिन तब तक बबीता की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना मल्लीताल कोतवाली पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

मौके पर पहुंचे एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बबीता की मां का कहना है कि उनकी बेटी ने 8 साल पहले प्रेम के साथ प्रेम विवाह किया था। जिसका उनके द्वारा काफी लंबे समय तक विरोध किया गया। उन्होंने पति पर हत्या का आरोप लगाया। वहीं कोतवाल वीवी सोलंकी ने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना की तहकीकात की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More