विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला घर के अंदर फंदे से   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली थी और वर्तमान में अपने पति व बच्चों के साथ रुद्रपुर की तपस्या विहार कॉलोनी में रह रही थी। परिवार में पति, 14 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

बताया गया कि रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे महिला का पति दोनों बच्चों को लेकर बाजार गया था। कुछ समय बाद जब वह बच्चों के साथ घर लौटा तो देखा कि मकान के सभी कमरों के दरवाजे खुले हुए थे। पत्नी को कई बार आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब वह कमरे के अंदर पहुंचा तो पत्नी का शव फंदे सेलटका मिला।

 

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पड़ोसियों की मदद से महिला को फंदे से नीचे उतारकर तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी जिला अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची।पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस परिजनों और आसपास केलोगों से पूछताछ कर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों के संबंध में अभी कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report body of a married woman Body of married woman found hanging from a noose inside the house under suspicious circumstances; Uttarakhand News crime news Devbhoomi News hanging from a noose Hindi News inside the house News from the hills News From the Pahad rudrapur news suspicious circumstances udham singh nagar news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More