अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा मैक्स वाहन, एक की मौत, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर बचाया पांच लोगों को, पांच की तलाश जारी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के टिहरी जिले के एनएच 58 पर एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने शुरू किया सर्च एंड रेस्क्यू अभियान। वाहन में 11 लोग सवार थे जिनमें 5 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि 5 लोग अभी भी लापता हैं वहीं एक का शव बरामद हुआ है।

घटनाक्रम के मुताबिक आज रविवार की प्रातः करीब 03:00 बजे पुलिस चौकी ब्यासी, थाना मुनि की रेती द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि एक उत्तराखंड नंबर का मैक्स वाहन जो सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रहा था जिसमें चालक सहित 11 व्यक्ति सवार थे, अनियंत्रित होने से मालाकुंठी पुल से होटल आनंद काशी के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे गंगा नदी की ओर खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से इंस्पेक्टर कवींद्र सजवाण तथा पोस्ट ब्यासी से SI नीरज चौहान के हमराह SDRF रेस्क्यू टीमें मय आवश्यक उपकरणों के त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन हेतु घटनास्थल पर पहुँची और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे, प्रतिकूल मौसम और विषम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाते हुए 05 घायलों को एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

रेस्क्यू किए गए यात्रियों द्वारा बताया गया कि वे सभी लोग अलग-अलग स्थानों के रहने वाले है एवम् विगत रात्रि को सोनप्रयाग से एक मैक्स गाड़ी में बैठे थे। प्रातः लगभग 03:00 बजे के करीब मालाकुंठी पुल से आगे गुलर की तरफ पहाड़ से अचानक पत्थर गिरने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गाड़ी लुढ़कते हुए सीधे नदी में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

घायलों का विवरण:-

1 बिजेंदर पुत्र जगदीश पांडे निवासी बदरपुर दिल्ली उम्र 46 वर्ष
2 – आकाश पुत्र तेज सिंह उम्र 22 वर्ष
3 – प्रदीप कुमार पुत्र महेंद्र सिंह
निवासी शाहपुर पंजाब उम्र 27 वर्ष
4 – रोशन कुमार पुत्र सुबोध उम्र 25 वर्ष निवासी नालंदा बिहार
5- हरियाणवी वाइफ ऑफ रवि सिंह निवासी हैदराबाद उम्र 25 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

चालक सहित अन्य 6 लोग जिनकी तलाश जारी है जिनका नाम रेस्क्यू किए गए यात्रियों के द्वारा नाम पता इस प्रकार बताया गया हैं:-

1- अभिजीत त्यागी निवासी भोजपुर भजन गढ़ दिल्ली
2- अतुल सिंह उत्तर विनोद निवासी शिवपुरी बिहार
3 – अक्षय कुमार पुत्र मनोज सिंह निवासी बिहार
4 – सौरभ कुमार
5 – रवि पुत्र अज्ञात हैदराबाद
6- मैक्स चालक नाम पता अज्ञात

उक्त दुर्घटना में सर्चिंग के दौरान SDRF के डीप डाइवर द्वारा नदी से अभी अभी एक शव बरामद किया है। शव की शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है। अन्य यात्रियों की तलाश में SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Max vehicle uncontrolled fell into a deep gorge one died SDRF rescued five people search continues tehri news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More