हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के गणित विभाग में कार्यरत एसोसिएट प्रोफेसर अमित कुमार सचदेवा को उनके द्वारा किए गए शोध कार्य के फाइनल साक्षात्कार के बाद डॉक्टरेट की उपाधि मिली है। अमित कुमार ने अपना शोध कार्य कोटाबाग के प्राचार्य प्रो नवीन भगत के मार्गदर्शन में किया, जिस में उन्होंने इन्वेंटरी मैनेजमेंट का ग्रीन इनवर्स्टमेंट के साथ किस तरह मॉडल बनाए जा सकते है जो वास्तविक जीवन में उपयोग में लाया जा सके और अलग अलग तरह की इंडस्ट्री के लिए एक उपर्युक्त सुझाव का कार्य करे।
अमित कुमार ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरु प्रो नवीन भगत, शालिनी सचदेवा, डॉ सुरेंद्र विक्रम सिंह पड़ियार, डॉ विपिन चंद्र कुराई, प्रियंका बिष्ट,महाविद्यालय गणित विभाग के साथ ही प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हमेशा सहयोग करने वाले सभी मित्रो को दिया। वर्तमान में अमित कुमार एनसीसी एयरबिंग फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 7 सितंबर को जारी अतिवृष्टि/वर्षा की चेतावनी, जिससे जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांडाखाल के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक संजीव किलानिया की मौत हो गई।उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उन्होंने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को भी तेज से अति तेज बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जिलों में लगातार हो रही बारिश के चलते ऊधम सिंह नगर जिले से होकर बहने वाली नदियों का जलस्तर […]