सेल्फी लेते नदी में बही मेडिकल की छात्रा, एसडीआरएफ-पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चला कर किया शव बरामद  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मुरादाबाद से घूमने सहस्रधारा आई मेडिकल की छात्रा सेल्फी लेते वक्त नदी में बह गई। एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने कई घंटे सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद उसका शव बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। छात्रा यहां अपने एक दोस्त के साथ घूमने आई थी। 

पुलिस के अनुसार मृतक छात्रा का नाम स्वाति जैन (20) पुत्री पुनीत जैन निवासी खतौली, मुजफ्फरनगर है। वह तीर्थांकर महावीर विवि मुरादाबाद में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। शनिवार शाम अपने दोस्त देवराज सिंह निवासी यमुना विहार, दिल्ली के साथ ट्रेन से देहरादून आई थी। स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने स्कूटर रेंट पर लिया और सहस्रधारा घूमने निकल गए। दोपहर करीब ढाई बजे दोनों सहस्रधारा के ऊपरी छोर पर नहा रहे थे। यहां स्वाति एक पत्थर पर चढ़कर अपने मोबाइल से सेल्फी लेने लगी। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह नदी के तेज बहाव में बह गई। देवराज और अन्य लोगों ने शोर मचाया तो वहां भीड़ लग गई। कुछ देर बाद आईटी पार्क पुलिस चौकी से टीम पहुंची और एसडीआरएफ को सूचना दी। एसडीआरएफ के गोताखोरों ने पानी में स्वाति की तलाश की लेकिन काफी देर तक सफलता नहीं मिली। करीब चार बजे लगभग दो किमी दूर से स्वाति के शव को बरामद किया गया। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया, छात्रा के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वह देहरादून के लिए निकल गए थे। उसका दोस्त बदहवास हालत में है। ऐसे में वह भी बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Medical student drowned in river taking selfie SDRF-police recovered dead body by conducting search operation Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More