दून कान्वेंट में गांधी-शास्त्री जयंती पर नुक्कड नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी।  गौजाजाली, बरेली रोड, स्थित दून कॉन्वेंट विद्यालय में गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोहण के साथ ही प्रधानाचार्य कृष्णा जोशी द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों का माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया गया। ततपश्चात स्वच्छ विद्यालय स्वच्छ समाज अभियान के तहत विद्यार्थियों तथा शिक्षकों द्वारा विद्यालय एवं आसपास के परिसर में सफाई कार्यक्रम चलाते हुए विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता पर आधारित  नुक्कड नाटक की प्रस्तुति भी की गई। 

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

प्रधानाचार्य कृष्णा जोशी ने अपने उद्बोधन में गाँधी जी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन के अनमोल आदर्शों से अवगत कराया तथा स्वच्छता अपनाने एवं स्वस्थ खानपान अपनाने की बात  कही। इस अवसर पर बच्चों  तथा शिक्षकों द्वारा गाँधी जी का प्रिय भजन “वैष्णव जन तेने…..” गाया गया। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा लघु नाटक के माध्यम  से देश के स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा आजादी के लिए किए गए बलिदानो का स्मरण कराया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

इस दौरान गीता जोशी, चित्रा पटवाल, दीपा करायत, नेहा नेगी, कन्नू दर्मवाल इत्यादि सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Message of cleanliness given through street play on Gandhi-Shastri Jayanti in Doon Convent Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More