आस्था पर आघात के खिलाफ महानगर कांग्रेस ने गोल्ज्यू मंदिर से हनुमान चालीसा पाठ कर की न्याय के लिए प्रार्थना  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर एवं उत्तराखंड के पवित्र श्री बद्रीनाथ धाम में दान (चढ़ावा) की कथित चोरी के गंभीर प्रकरण में न्याय तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में गोल्ज्यू मंदिर, उत्थान मंच (हीरानगर, हल्द्वानी) में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन कर भगवान हनुमान जी से सत्य की विजय, न्याय की स्थापना तथा दोषियों को उनके कृत्यों का दंड दिलाने की प्रार्थना की गई। साथ ही देश और प्रदेश की जनता के हित में भाजपा सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने की कामना भी की गई।
 
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने कहा कि प्रभु श्रीराम केवल एक आराध्य नहीं, बल्कि सत्य, मर्यादा, न्याय और धर्म के सर्वोच्च प्रतीक हैं। श्रीराम के नाम पर बने भव्य मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धापूर्वक अर्पित दान (चढ़ावा) में कथित अनियमितताओं के आरोप प्रत्येक रामभक्त की आस्था को आहत करने वाले हैं। वहीं, देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान भगवान श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के समर्पण और विश्वास से जुड़े दान में कथित गड़बड़ियों की खबरें भी अत्यंत चिंताजनक हैं। आस्था के इन दोनों महान केंद्रों से जुड़े प्रत्येक आरोप की निष्पक्ष, पारदर्शी व समयबद्ध जांच कर सत्य को देश के सामने लाना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है।
 
इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा, “श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और श्री बद्रीनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था एवं विश्वास के सबसे बड़े प्रतीक हैं। यदि इन पवित्र धामों में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान एवं चढ़ावे की राशि में कथित अनियमितताएं हुई हैं, तो यह केवल आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों की धार्मिक भावनाओं पर सीधा आघात है। धर्म के नाम पर भ्रष्टाचार और श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकार को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कराकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलानी चाहिए।”
 
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा “श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और श्री बद्रीनाथ धाम केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और विश्वास के जीवंत प्रतीक हैं। यदि इन पवित्र धामों में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान एवं चढ़ावे में कथित चोरी या गड़बड़ी हुई है, तो यह श्रद्धालुओं की आस्था के साथ गंभीर विश्वासघात है। कांग्रेस इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच की मांग करती है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई होने तक अपनी आवाज बुलंद रखेगी। धार्मिक आस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता।”
 
हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवान हनुमान जी से भावपूर्ण प्रार्थना की कि “हे संकटमोचन! जिस प्रकार आपने सदैव धर्म, सत्य और प्रभु श्रीराम के आदर्शों की रक्षा की, उसी प्रकार आज भी धर्म और आस्था पर आए इस संकट को दूर करें। प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित प्रत्येक अर्पण तथा भगवान श्री बद्रीनाथ के श्रीचरणों में अर्पित प्रत्येक श्रद्धा-सुमन की पवित्रता की रक्षा करें। दोषियों को उनके कर्मों का उचित दंड मिले, निर्दोषों की रक्षा हो तथा देशवासियों का विश्वास और सनातन धर्म की मर्यादा सदैव अक्षुण्ण बनी रहे।”
 
अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने एक स्वर में मांग की कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर एवं श्री बद्रीनाथ धाम के कथित दान (चढ़ावा) चोरी प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था और विश्वास पर किसी प्रकार की आंच न आए।
 
कार्यक्रम में हरीश मेहता, एन बी गुणवंत, हेमन्त बगड़वाल, राजेन्द्र बिष्ट (रज्जी), पार्षद शैलेन्द्र दानू, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष किरन माहरा, शोभा बिष्ट, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, जया कर्नाटक, जया पाठक, पार्षद भागीरथी बिष्ट, मंजू पांडे, पुष्पा सम्माल, पुष्पा तिवारी, विमला सांगूड़ी, राधा चौधरी, निर्मला जोशी, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, गोविंद बगड़वाल, संदीप भैसोड़ा, इंदर सिंह बिष्ट, नितिन बलुटिया, हिमांशु गांधी, दिनेश सांगूड़ी, शंकर कोहली, गिरिजा तड़ागी, कमलेश पांडे, आनंद बिष्ट, महेशानंद, अरविंद मेहता, रवि गुरुरानी, सुमित तिवारी, महेश कांडपाल, ज्ञान सिंह थापा, हरीश लाल वैध जी, मयंक भट्ट, नेत्र बल्लभ जोशी, नितिन भट्ट, एडवोकेट गौरव कर्नाटक, लाल सिंह पवार, संजय जोशी, त्रिलोक बनोली, अमित रावत, प्रदीप नेगी, मनोज भट्ट,  कौशलेंद्र भट्ट,  कमल मेहता, मेहुल साह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Attack on faith Devbhoomi News Haldwani news Hanuman Chalisa recitation in Golju Temple Hindi News Metropolitan Congress News from the hills News From the Pahad Prayer for justice Protesting against the affront to faith the City Congress offered prayers for justice at the Golju Temple by reciting the Hanuman Chalisa uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More