नाबालिग छात्रा ने सुशीला तिवारी अस्पताल में बच्ची को दिया जन्म 

ख़बर शेयर करें -

 

 
खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के रहने वाली कक्षा 9 में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने सुशीला तिवारी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। जिसे चिकित्सालय के एनआईसीयू में ही रखा गया है। जानकारी के बाद पुलिस ने सुशीला तिवारी अस्पताल प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरादाबाद निवासी एक महिला अपनी तीन पुत्री और एक बेटे के साथ मुखानी थाना क्षेत्र में किराए में रह रही है। महिला का पति शराबी है, जबकि महिला घरों में काम करके अपनी लड़कियों को एक अच्छे पब्लिक स्कूल में पढ़ाती है। महिला की 16 साल की बेटी जो मुखानी क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है, उसनें 18 दिसंबर को सुशीला तिवारी अस्पताल में स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। बताया जा रहा की सूर्य के पेट में जब दर्द हुआ तो माँ उसको अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने गर्भवती होना बताया। डॉक्टरो ने किशोरी को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा जहां सामान्य परिस्थितियों में किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया। सुशीला तिवारी ने किशोरी का आधार कार्ड और अन्य डॉक्यूमेंट मांगे तो पता चला कि छात्रा नाबालिग है और उसकी उम्र 16 साल है। इस मामले में सुशीला तिवारी प्रशासन ने मुखानी थाने को प्राथमिक सूचना रिपोर्ट भेजी। जांच के दौरान न तो छात्रा ने न ही उसकी मां ने पुलिस को कोई जानकारी दी, जबकि पिता घर से गायब है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरा हृदयेश की विकास परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प, ‘हृदयेश सभागार’ जनता को समर्पित 

मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर न मिलने पर पुलिस ने पॉक्सो में खुद मुकदमा दर्ज किया है। जांच महिला एसआई दीपा जोशी को सौंपी गई है। नवजात बच्ची को सुशीला तिवारी के एनआईसीयू में रखने के साथ ही पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक माध्यम से 9.91लाभार्थियों के खातों में भेजी 147 करोड़ रुपये से अधिक की पेंशन धनराशि 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Hospital Administration Minor gave birth to a baby girl Minor student Minor student gave birth to a baby girl in Sushila Tiwari Hospital Sushila Tiwari Hospital uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

नाबालिग दुष्कर्म मामला : 8 दिन बाद घर के नक्शे पर चल रहा अवैध होटल सील  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  ऋषिकेश। यहां नाबालिग से दुष्कर्म के आठ दिन बाद शनिवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण(एमडीडीए) ने होटल को जांच के बाद सील कर दिया। जांच में घर के नक्शे पर होटल बना पाया गया। यह भी पढ़ें 👉  2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, […]

Read More
उत्तराखण्ड

कथित आपत्तिजनक बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में एक कथित बयान को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता पर पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस की महिला […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]

Read More