बौर नदी में उतराते मिले मानव अंग की लापता चल रही जोगेंद्र कौर के रूप में हुई शिनाख्त  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

बाजपुर। केलाखेड़ा की बौर नदी में उतराते मिले मानव अंग लापता चल रही जोगेंद्र कौर के ही थे। मृतका की पुत्री ने एक पैर में रसौली की गांठ और मौके पर मिले सलवार के आधार पर मृतका के अंगों की शिनाख्त की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

बीते बुधवार को पुलिस को केलाखेड़ा के रंपुरा काजी स्थित बौर नदी से दो अलग-अलग स्थानों से मानव अंग बरामद हुए थे। कटे अंगों के कारण यह पता कर पाना मुश्किल था कि किस व्यक्ति की हत्या कर मानव अंग वहां फेंके गए हैं। उधर, गांव से जोगेंद्र कौर लापता चल रही थी। लोग कटे अंग उसी के होने की आशंका जता रहे थे। देर शाम जोगेंद्र कौर की पुत्री सोनम कौर देवबंद (सहारनपुर ) से केलाखेड़ा पहुंचीं। उसने बताया कि उसकी मां केलाखेड़ा के ग्राम रंपुरा काजी में अकेले रहती थी। गुमशुदगी की सूचना पाकर वह केलाखेड़ा आई है। सोनम ने नदी में मिले अवशेष की शिनाख्त अपनी मां के पैर के रूप में की। उसके एक पैर में रसौली की गांठ थी। मौके पर जोगेंद्र कौर का सलवार भी मिला है। पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा। बौर नदी में गुरुवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को कुछ मानव अंग के अवशेष हाथ लगे हैं। ये अवशेष सिर से संबंधित बताये जा रहे हैं। इतना ही नहीं पुलिस को नदी के पास से ही एक कुल्हाड़ी भी मिली है। माना जा रहा है कि इसी कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर को अंजाम दिया गया होगा। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी जानकारी देने से इनकार कर रही है। लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि पुलिस कातिल के बहुत करीब पहुंच चुकी है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा। वहीं लापता हुई जोगेंद्र कौर की पुत्री सोनम कौर की शिकायत को सच मानें तो बरामद हुए मानव अंग में से दो टांगें उसकी माता की हैं तो वहीं तीसरा पैर किसका है, यह सवाल हर किसी के जेहन में उठ रहा है। सूत्र बता रहे हैं कि यह तीसरा पैर भी जोगेंद्र के एक रिश्तेदार का हो सकता है। वह भी पिछले दो दिनों से गायब बताया जा रहा है। ग्राम रंपुरा काजी में बौर नदी में मानव अवशेष मिलने के मामले में पुलिस 40 घंटे बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। पुलिस अभी सिर्फ हवा में ही हाथ पैर मारती दिख रही है।मृतकों के शेष अवशेषों की तलाश में जल पुलिस, एसओजी और आसपास के थाना क्षेत्र की पुलिस को लगाया हुआ है। वहीं पुलिस शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bajpur nwes Missing human organ found immersed in Baur river identified as Jogendra Kaur US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कार के अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से दंपती सहित बेटे की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता चमोली। गोपेश्वर-पोखरी रोड पर एक कार के अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से आग लगने में एक दंपती सहित बेटे की जलकर मौत हो गई, जबकि उनका दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें 👉  गढ़वाल मण्डल विकास निगम शीतकालीन यात्राकाल में […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड प्रदेश भाजपा ने करी प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर 9 प्रवक्ताओं की सूची जारी की गयी है। यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड प्रदेश भाजपा ने करी प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा देखें […]

Read More
उत्तराखण्ड

अवैध हथियार और कच्ची शराब के साथ चोरगलिया पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देशों के तहत अवैध हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना चोरगलिया पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें 👉  संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार से दोष सिद्ध कैदी हुआ फरार, […]

Read More