एसआईआर को लेकर आमजन की समस्याओं से विधायक सुमित हृदयेश ने सिटी मजिस्ट्रेट को कराया अवगत

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने सोमवार (आज) सिटी मजिस्ट्रेट से भेंट कर निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों के समक्ष आ रही व्यावहारिक समस्याओं, शंकाओं एवं भ्रम की स्थिति से प्रशासन को अवगत कराया।
 
विधायक हृदयेश ने कहा कि वर्तमान में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर नागरिकों के बीच आवश्यक दस्तावेजों,पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं सत्यापन संबंधी अनेक प्रकार की जिज्ञासाएँ एवं असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से कहा कि आमजन को स्पष्ट एवं समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता बिना किसी कठिनाई के अपने आवश्यक कार्य पूर्ण कर सके।
 
विधायक सुमित हृदयेश ने सिटी मजिस्ट्रेट का ध्यान इस ओर भी आकर्षित कराया कि तहसील परिसर में विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित प्रपत्रों की कालाबाज़ारी की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं तथा कुछ लोग निर्धारित मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर प्रपत्र बेच रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे तत्वों के विरुद्ध तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने तथा सख्त निगरानी रखने की मांग की।
 
विधायक हृदयेश ने कहा, “लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़े किसी भी दस्तावेज़ का दुरुपयोग या उससे अनुचित लाभ कमाने का प्रयास बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। जो लोग आम जनता की मजबूरी का फायदा उठाकर अपनी जेब भरने का प्रयास कर रहे हैं, वे अपनी जेब सिलकर रखें। प्रशासन ऐसे लोगों पर सख्त शिकंजा कसे और उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करे।”
 
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति प्रत्येक नागरिक का मताधिकार है। ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि विशेष गहन पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और सुगम हो तथा किसी भी पात्र मतदाता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
 
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना उनकी प्राथमिकता है और आमजन के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
 
इस दौरान हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, मयंक भट्ट, हेमंत बगड़वाल, एनबी गुणवंत, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, मलय बिष्ट, पार्षद भागीरथी बिष्ट, नीमा भट्ट, धर्मवीर, गोविन्दी लोबियाल, ज्ञान सिंह थापा, शकील सलमानी, मो.गुफ़रान, शैलेन्द्र दानू सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report apprised the City Magistrate Devbhoomi News Haldwani news Hindi News mla Sumit Hridayesh MLA Sumit Hridayesh apprised the City Magistrate of public grievances regarding SIR; Uttarakhand News News from the hills News From the Pahad public grievances sir

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More