हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने आज होटल सौरभ में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए हल्द्वानी शहर में अतिक्रमण के नाम पर प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाहियों को एकपक्षीय, तानाशाही और आमजनविरोधी करार दिया।
उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय से प्रशासन द्वारा आम नागरिकों के मकानों पर प्रशासन बुरी नज़र डाल रहा है। इन कार्यवाहियों के चलते कई परिवारों पर डर का माहौल बना हुआ है, जिनमें से अधिकतर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई कानून और व्यवस्था के नाम पर अराजकता को बढ़ावा दे रही है, जो किसी भी संवैधानिक शासन व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं हो सकती। कानून के नाम पर गरीबों के सिर से छत छीनना अन्याय है और इसका डटकर विरोध किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा की मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूँ की वे तुरंत इस नोटिस को वापिस करवाए और आम जनता को राहत दे। प्रेस वार्ता में उन्होंने प्रदेश में पंचायत चुनावों के अचानक रद्द किए जाने के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताते हुए कहा कि यह फैसला जनभावनाओं की अनदेखी है। पंचायत चुनाव लोकतंत्र की जड़ें हैं और इनका समय पर होना जरूरी है ताकि जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। हृदयेश ने कहा कि वे इन दोनों मामलों में जनता की आवाज बनकर सामने आए हैं और हर लोकतांत्रिक मंच पर अपनी बात मजबूती से रखते रहेंगे।
इस दौरान महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, हरीश मेहता, एन बी गुणवंत, नरेश अग्रवाल, दीप पाठक, मोहन बिष्ट, मुकुल बल्यूटिया, सुहैल अहमद सिद्दीकी, बहादुर सिंह बिष्ट, सतनाम सिंह, जाकिर हुसैन, गिरीश पांडे, मलय बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता गदरपुर। यहां ग्राम बमनपुरी में शुक्रवार (आज) 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक मग्गर सिंह सुबह अपनी बाइक लेकर घर से निकला था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद गांव के मार्ग किनारे अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे बाजपुर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड शासन ने बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की नई सूची जारी करते हुए 15 वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।सबसे महत्वपूर्ण नियुक्ति में IPS तृप्ति भट्ट को अपर सचिव गृह विभाग का पद सौंपा गया है। पिछले कई दिनों से राज्य में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार (आज) नैनीताल जिले को बड़ी विकास सौगातें देते हुए कुल 112.34 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। वह धारी ब्लॉक के लेटीबुंगा स्थित हिमगिरि स्टेडियम पहुंचे, जहां जिले में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल सुविधाओं को […]