विधायक सुमित हृदयेश ने मा.मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिख आउटसोर्सिंग से नियुक्त लोगो के शीघ्र समाधान का किया निवेदन  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्त नर्सिंग स्टाफ एवं लैब टेक्नीशियन के शिष्टमंडल ने हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के निज आवास पर मुलाकात कर अपनी समस्याओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और ज्ञापन देकर कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र समाधान करवाने का निवेदन किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  विवाद के बाद खूनी वारदात : पत्नी की हत्या कर कमरे में बैठा रहा पति, मौके से गिरफ्तार   

विधायक सुमित हृदयेश ने मा.मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिख सभी कर्मचारियों की पुनः बहाली या अन्यत्र समायोजन कर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग करते हुए विधायक हृदयेश ने कहा कि कोरोना महामारी के समय आपात स्थिति से निपटने के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्त किये गए नर्सिंग स्टाफ एवं लैब टेक्नीशियन आदि की सेवाओं को मार्च, 2022 से समाप्त करना मानवीय रूप से गलत है। इन सभी कर्मचारियों ने अपने और अपने परिवार को संकट में डाल फ्रंटलाइन कोरोना वॉरिअर के रूप में दिन रात कम वेतनमान में भी सेवाएं दी। सेवाओं के दौरान कई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव भी हुए तथा उनको फ्रंटलाइन कोरोना वॉरिअर घोषित होने के उपरांत भी कोई सुविधा मुहैया नही करायी गयी। जिन लोगो ने संकट के समय जान की परवाह किये बगैर सेवा की उन लोगो को इस तरह से जॉब से हटाना अमानवीय एवं अन्यायपूर्ण हैं।  

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सिडकुल की सड़क बनी अखाड़ा ! युवक-युवतियों में जमकर मारपीट एवं बेल्ट चली तो मचा हंगामा—VIDEO वायरल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां सिडकुल क्षेत्र में युवक और युवतियों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट, लात-घूंसे के साथ बेल्ट से भी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार सिडकुल क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करने वाले युवक और […]

Read More
उत्तराखण्ड

टाटा सूमो की टक्कर से जिला पंचायत सदस्य के पति की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -District Panchayat member’s husband dies after being hit by a Tata Sumo खबर सच है संवाददाता  रुद्रप्रयाग। यहां शुक्रवार भारत सेवाश्रम-ऊखीमठ मोटर मार्ग पर हुए हादसे में जिला पंचायत सदस्य के पति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार […]

Read More
उत्तराखण्ड

धमकी देने वालों की खैर नहीं ! सीएम धामी का दो टूक—उत्तराखंड में कानून सर्वोपरि 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को लेकर मौलाना के कथित विवादित बयान के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत रवाना होने से पहले हैलीपैड पर मीडिया से बातचीत में स्पष्ट शब्दों में कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। […]

Read More