जिला कारागार के अहाते से मिला मोबाइल फोन, जल्द होगा मुकदमा दर्ज   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
अल्मोड़ा। जिला कारागार के अहाते से एक मोबाइल मिलने से सनसनी फैल गई। जेल के अंदर मोबाइल एक विचाराधीन कैदी, बागेश्वर अदालत में पेशी के बाद अपने जूते के अंदर छुपाकर लाया था। जेल प्रशासन ने आठ दिनों बाद मोबाइल को जब्त कर लिया है। आठ दिनों तक मोबाइल से बंदियों ने क्या-क्या किया यह अब जांच के बाद ही पता चलेगा। 
 
बीते आठ जनवरी को विचाराधीन बंदी दिव्यांशु दफौटी पुत्र खड़क सिंह दफौटी को बागेश्वर की अदालत में पेशी के लिए ले जाया गया। जहां से वह अपने साथ मोबाइल फोन छुपा कर लाया। जेलप्रशासन को यह जानकारी 16 जनवरी को लगी जब बंदीरक्षक ने इसके बारे में बताया। जेल प्रशासन में कार्रवाई करते हुए तत्काल बीते आठ जनवरी का सीसीटीवी फुटेज खंगाला। बंदी दिव्यांशु दफौटी जब पेशी से जेल वापस लौटा तो उसने छिपाकर लाया मोबाइल फोन गेट पर लगे शीशे के पीछे छिपा दिया। तलाशी लेने के बाद उसने चुपके से शीशे के पीछे छिपा मोबाइल फोन अपने जुते के अंदर रख लिया। इसके बाद वह जूता पहनकर बैरक के अंदर चला गया। सीसीटीवी देखने के बाद जेल प्रशासन ने दिव्यांशु दफौटी सेमोबाइल फोन के बारे में पूछा। उसने बताया कि मोबाइल फोन बंदी इंतजार उर्फ पहलवान पुत्र भूरा, निवासी मो. जाटान, थाना पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर, उप्र को दे दिया था। जब विचाराधीन बंदी इंतजार से मोबाइल के बारे में पूछा तो उसने बताया कि फोन खराब था, उसने उसे फेंक दिया है। जब जेल प्रशासन ने सख्ती दिखाई तो बैरक नं तीन के अहाते में पत्थर के नीचे से मोबाइल बरामद किया गया। मोबाइल में कोई भी सिम जेल प्रशासन को नहीं मिला। फोन का डिस्पले भी खराब था। जेल प्रशासन ने अल्मोड़ा कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पत्र दे दिया है। जल्द ही इस पर कार्रवाई होगी। तीन वर्ष पहले भी मिले थे मोबाइल वर्ष 2021 में जेल में बंद कुख्यात महिपाल और कैदी मोहम्मद सलीम के पास तीन मोबाइल और दस सिम बरामद हुए हैं। इससे पहले स्पेशल टास्क फोर्स ने छापेमारी की कार्रवाई कर जिला कारागार अल्मोड़ा में बंद हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कुख्यात बदमाश महिपाल और चरस मामले में बंद अंकित बिष्ट के पास से एक मोबाइल, एक सिम, एअर फोन और 25 हजार रुपए की नकदी बरामद की थी। यह लोग जेल में बैठकर मोबाइल के जरिए चरस, गांजें, रंगदारी का धंधा चला रहे थे। अल्मोड़ा जेल में अंडरवर्ल्ड डॉन प्रकाश पांडे उर्फ पीपी भी बंद है। ऐसे में मोबाइल का मिलना किसी खतरे से काम नहीं है। अब जेल प्रशासन ने सख्ती और बढ़ा दी है। जिला कारागार अल्मोड़ा के जेल अधीक्षक जयंत पांगती ने कहा कि
नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराए जाने को लेकर पत्राचार कर दिया है। जल्द मुकदमा दर्ज होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: case will be registered soon Mobile phone found in the premises of the District Jail

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More