मूसेवाला मर्डर का आरोपी गैंगस्टर एनकाउंटर में हुआ ढेर, एनकाउंटर के दौरान तीन जवान भी हुए जख्मी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में अटारी के पास हुए एनकाउंटर में एक गैंगस्टर मारा गया है। वहीं तीन पुलिसवालों को भी गोली लगी है। ये एनकाउंटर अमृतसर जिले के अटारी में पाकिस्तान की सीमा से सटे चिचा भकना गांव में चल रहा था।

सूत्रों के मुताबिक, अटारी गांव में 6-7 से गैंगस्टरों के छिपे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि ये गैंगस्टर गांव की पुरानी हवेली में छिपे हैं। पंजाब पुलिस को जानकारी मिली थी कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े गैंगस्टर गांव में छिपे हो सकते हैं। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, गैंगस्टर रूपा और उसका साथी मन्नू कुसा वहां छिपे थे, जिन्हें काबू में करने के लिए भारी पुलिस फोर्स ने इलाके को सील कर दिया। वहां पुलिस और दोनों शूटर्स में मुठभेड़ चल रही है। दोनों ही गैंगस्टर्स पर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शार्प शूटर होने का शक है। ये दोनों ही आरोपी पंजाब के तरनतारन के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये दोनों ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ की गैंग के शॉर्प शूटर हैं। इससे पहले पुलिस ने बिश्नोई गैंग के एक शार्प शूटर को गिरफ्तार कर लिया था। अंकित सिरसा नाम के शूटर ने मूसेवाला पर नजदीक से गोली चलाई थी। अंकित सिरसा से पहले प्रियव्रत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जबकि सचिन भिवानी ने सिद्धू मूसेवाला मामले के चार शूटरों को पनाह दी थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

बताते चलें कि बीती 29 मई को पंजाब के मानसा जिले स्थित जवाहरके गांव के नजदीक सिद्धू मूसेवाला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। गोल्डी बरार तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का बेहद करीबी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: amritsar news Moosewala murder accused killed in gangster encounter musewala murder case punjab news three soldiers were also injured during the encounter

More Stories

Uncategorized

पब में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत के साथ ही 63 लोग हुए घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में रविवार देर रात एक पब में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग की घटना के बाद पूरे […]

Read More
Uncategorized साझा मंच

तिब्बत में भूकंप के झटके से 53 से अधिक लोगों की मौत के साथ ही कई लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  तिब्बत। यहां मंगलवार (आज) भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए, जिससे 53 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 62 लोग घायल हुए। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार सुबह 9.05 बजे आए भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। यह भूकंप तिब्बत के […]

Read More
Uncategorized

जाने-माने उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात अस्पताल में हुआ निधन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    मुंबई। जाने-माने उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात अस्पताल में निधन हो गया। 86 वर्षीय टाटा कुछ समय से बीमार थे, उन्हें उम्र संबंधी परेशानियों के कारण रविवार रात ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया […]

Read More