स्वीडन में सेक्स को मिली खेल की मान्यता, 20 देशों के प्रतिभागियों के साथ ही जल्द शुरू होगा टूर्नामेंट  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

स्वीडन। एक तरफ जहां आज भी दुनिया के तमाम देशों में सेक्स पर खुलकर बात नहीं हो पाती है और ना ही सेक्स एजुकेशन को बढ़ावा मिल रहा है तो वहीं कई देश इस मामले में काफी आगे निकल गए हैं। इसी कड़ी में स्वीडन ने तो इतिहास रच दिया है। स्वीडन ने ना सिर्फ सेक्स को खेल मान्यता दे दी है बल्कि अब वहां जल्द ही सेक्स चैंपियनशिप भी होने वाली है। इसके साथ ही स्वीडन दुनिया का पहला ऐसा देश बना है जिसने सेक्स को एक खेल रूप में पहचान दी है।

20 देशों के प्रतिभागी
दरअसल, इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स में स्वीडन के इस कदम की जबरदस्त चर्चा है। बताया गया है कि स्वीडन में 8 जून से बकायदा सेक्स प्रतियोगिता होने वाली है, जिसका नाम ‘स्वीडन सेक्स चैंपियनशिप’ रखा गया है। इस खेल में 20 देशों के प्रतिभागी हिस्सा लेने वाले हैं, जिसके लिए उन्होंने रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है। इस अजीबोगरीब खेल में 16 प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया है।

कई अनोखे नियम बनाए
इतना ही नहीं इस टूर्नामेंट के लिए कई अनोखे नियम भी बनाए गए हैं। कई हफ्तों तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में प्रतिभागियों को हर दिन छह घंटे तक प्रतिस्पर्धा करनी होगी। प्रतिभागियों के पास 45 मिनट का होगा जिससे वह मैच के लिए खुद को तैयार कर सके। फिलहाल इस चैंपियनशिप के लिए प्रतिभागियों में भी काफी उत्साह है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि यह दुनिया की सबसे अलग चैंपियनशिप है।

प्रतियोगी 16 विषयों में कंपीट
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस चैंपियनशिप के लिए अब तक अलग-अलग देशों के 20 लोगों ने आवेदन किया है। वहीं तीन जूरी और दर्शकों की रेटिंग के जरिए ही विजेता को चुना जाएगा। प्रत्येक विषय में प्रतिभागी 5 से 10 अंक के बीच स्कोर कर सकते हैं। प्रतियोगी 16 विषयों में कंपीट करेंगे। इसमें सिडक्शन से लेकर बॉडी मसाज तक कई चीजें शामिल हैं।

मुख्य मकसद डायवर्सिटी
इस चैंपियनशिप के बारे में आयोजकों की तरफ से बताया गया है कि इसका मुख्य मकसद डायवर्सिटी को महत्व देना है और किसी भी जेंडर को इस चौंपियनशिप में हिस्सा लेने का अधिकार है। आयोजकों ने बताया कि सेक्शुअल ओरिएंटेशन (यौन आकर्षण) इस खेल में एक स्ट्रेटेजिक रोल निभा सकता है। उनका मानना ​​है कि भविष्य में अन्य यूरोपीय देशों द्वारा इसे अपनाया जाएगा।

कौन विजेता होगा?
फिलहाल पूरी दुनिया में इस चैंपियनशिप की चर्चा है। एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि इस चैंपियनशिप में कौन विजेता होगा इसका फैसला जज और ऑडियंस के वोट से तय होगा। बताया गया कि 30 प्रतिशत वोट जजों का जबकि 70 प्रतिशत वोट दर्शकों का होगा। इन दोनों के वोट के आधार पर मूल्यांकन कर विजेता घोषित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Sex gets recognition as sport in Sweden Sex tournament Sweden news tournament will start soon with participants from 20 countries

More Stories

Uncategorized

पब में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत के साथ ही 63 लोग हुए घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में रविवार देर रात एक पब में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग की घटना के बाद पूरे […]

Read More
Uncategorized साझा मंच

तिब्बत में भूकंप के झटके से 53 से अधिक लोगों की मौत के साथ ही कई लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  तिब्बत। यहां मंगलवार (आज) भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए, जिससे 53 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 62 लोग घायल हुए। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार सुबह 9.05 बजे आए भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। यह भूकंप तिब्बत के […]

Read More
Uncategorized

जाने-माने उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात अस्पताल में हुआ निधन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    मुंबई। जाने-माने उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात अस्पताल में निधन हो गया। 86 वर्षीय टाटा कुछ समय से बीमार थे, उन्हें उम्र संबंधी परेशानियों के कारण रविवार रात ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया […]

Read More