2 और 3 जुलाई को हल्द्वानी लिटरेचर फेस्टिवल में जुटेंगे देश भर के 40 से अधिक लेखक, उपन्यासकार, कथाकार, विचारक तथा प्रबुद्धजन 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। लिटरेचर फेस्टिवल में आगामी 2 और 3 जुलाई को रामपुर रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। शुक्रवार को लिटरेचर फेस्टिवल की संपूर्ण तैयारियों की जानकारी देते हुए आयोजकों ने प्रेस वार्ता की, जिसमें आयोजकों द्वारा बताया गया कि हल्द्वानी लिटरेचर फेस्टिवल में देश भर से 40 से अधिक लेखक, उपन्यासकार, कथाकार, विचारक तथा वरिष्ठ पत्रकार व समसामयिकी क्षेत्र से जुड़े प्रबुद्ध जन प्रतिभाग करेंगे।

दो दिवसीय हल्द्वानी लिटरेचर फेस्टिवल की कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि लिटरेचर फेस्टिवल का शुभारंभ शनिवार प्रातः 10:00 बजे पद्मश्री डॉ यशोधर मठपाल करेंगे, जिसके पश्चात प्रथम दिन परिचर्चाओ के 8 सत्र आयोजित होंगे, जिनमें एथिकल हैकर अंशुल सक्सेना, वैभव पांडे, लेखक ललित मोहन रयाल, लेखक चंद्रशेखर जोशी, प्रमोद शाह, शांतनु गुप्ता, हितेश शंकर, सबरीश, जयंती रंगनाथन, कंचन पंत, मंजरी बलुटिया, लक्ष्मण सिंह बटरोही, मनोज पांडे, हेम पंत, आशुतोष सिंह, राजीव तुली, योगेश राणा, अनुराग पुनेठा, रणधीर अरोरा, शैलेंद्र प्रताप सिंह, गणेश जोशी, महेश दत्त, मनमोहन जोशी विभिन्न सत्रों में परिचर्चा में भाग लेंगे। इसके अलावा 3 जुलाई रविवार को लिटरेचर फेस्टिवल के द्वितीय दिन प्रातः 10:00 बजे से विभिन्न परिचर्चा के सत्रों में संगीतकार विजय अकेला, कवियत्री गौरी मिश्रा, लेखक कौस्तुभ आनंद चंदोला, अमृता पांडे, दीपक उपाध्याय, रंजना शाही, प्रितपाल कौर, सोनाली मिश्रा, सर्जना शर्मा, विजय त्रिवेदी, अशोक श्रीवास्तव, अनुराग पुनेठा, रणवीर सिंह चौहान, ऋचा अनिरुद्ध, डीजीपी अशोक कुमार, कादंबिनी शर्मा, हितेश शंकर, सतीश शर्मा प्रतिभाग करेंगे तथा लिटरेचर फेस्टिवल का समापन और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम पद्मश्री मालिनी अवस्थी द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित भारत की थीम पर दून कॉन्वेंट में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

हल्द्वानी लिटरेचर फेस्टिवल के आयोजकों ने बताया कि इस लिटरेचर फेस्टिवल में लेखक कौस्तुभ आनंद चंदोला की दो पुस्तकें “गर्म राख” और “प्रेत मां” तथा लेखक चंद्रशेखर जोशी की “दीवार पर पीपल” पुस्तक का विमोचन किया जाएगा। लिटरेचर फेस्टिवल का संचालन मशहूर टीवी एंकर प्रीति बिष्ट और स्वाति कपूर द्वारा किया जाएगा। प्रेस वार्ता में हल्द्वानी लिटरेचर फेस्टिवल के आयोजन कर्ताओ में दिनेश मानसेरा, रंजना शाही, अवनीश राजपाल, दिनेश पांडे, समित टिक्कू, प्रवीण रौतेला, मनमोहन जोशी, शोभित अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani Litrature festival Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

रामनगर में बुलडोजर एक्शन : 82 परिवारों के आशियानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। यहां तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह करीब 6:30 बजे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर मकानों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की […]

Read More
उत्तराखण्ड

भाकपा कार्यालय में कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर शोक सभा आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। भाकपा(माले) ने अपने संस्थापक सदस्य व पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कार्यालय में शोक व्यक्त किया।   शोक सभा में राज्य कमेटी सदस्य आनंद नेगी ने बताया कि भाकपा-माले के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठतम नेता और […]

Read More
उत्तराखण्ड

विकसित भारत की थीम पर दून कॉन्वेंट में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शनिवार (आज) दून कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरेली रोड में विकसित भारत की थीम पर वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया।   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवभूमि सहोदय सीबीएसई, हल्द्वानी के अध्यक्ष सुनील कुमार जोशी तथा वरिष्ठ समाजसेवी […]

Read More