पुश्तैनी जमीन के लालच में मां की हत्या! बेटी ने प्रेमी से रचाई खौफनाक साजिश 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। देहरादून के रायवाला में 65 वर्षीय खजानी देवी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल बेटी शिल्पा थापा और उसके प्रेमी शिव नारायण पांडे उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पुश्तैनी जमीन में हिस्सा न मिलने को लेकर शिल्पा का अपनी मां और भाई से विवाद था। इसी वजह से उसने मां को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
 
21 सितंबर को खजानी देवी अपने घर से लापता थीं। उनके घर के गेट पर बाहर से ताला लगा था। रात करीब 10:30 बजे परिजनों ने ताला तोड़कर अंदर देखा तो वह बाथरूम में मृत मिलीं। मामले में 22 सितंबर को रायवाला थाने में हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया।
 
पुलिस ने जांच के लिए छह टीमें गठित कीं। एफएसएल और फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। आसपास के सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस की जांच की गई। जांच में शिल्पा का पुश्तैनी जमीन को लेकर मां से विवाद और उसके परिचित शिव नारायण की घटना से पहले आसपास मौजूदगी सामने आई। 
 
पुलिस ने करीब 500 होटल-धर्मशालाओं और बस अड्डों व रेलवे स्टेशनों समेत करीब 700 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। मुखबिर की सूचना पर उसे 25 सितंबर को हरिद्वार के शांति कुंज आश्रम से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में शिव नारायण ने शिल्पा के कहने पर हत्या करने की बात स्वीकार की। इसके बाद शिल्पा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, शिल्पा ने शिव नारायण को खजानी देवी के उसकी सौतेली मां होने की गलत जानकारी दी थी। उसने मां की मौत के बाद जमीन में हिस्सा मिलने और उसे बेचकर साथ गृहस्थी बसाने का लालच दिया था। योजना के तहत शिव नारायण 21 सितंबर को घर पहुंचा और मौका देखकर खजानी देवी का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद घर में ताला लगाकर फरार हो गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report crime news Daughter's horrific plot dehradun news Devbhoomi News Greed for ancestral land Had mother killed by lover Hindi News Mother murdered due to greed Mother murdered out of greed for ancestral land! Daughter hatched a horrific plot with her lover; Uttarakhand News News from the hills News From the Pahad उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज पुश्तैनी जमीन का लालच प्रेमी से करवाई माँ की हत्या बेटी की खौफनाक साजिश लालच में मां की हत्या

More Stories

उत्तराखण्ड

नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप में असिस्टेंट प्रोफेसर पर POCSO में मुकदमा : विश्वविद्यालय ने किया निलंबित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  पौड़ी। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय देवप्रयाग में कार्यरत एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में देवप्रयाग पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में विवि निदेशक ने पुलिस को तहरीर दी थी। उधर विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को निलंबित कर दिया। आरोपी […]

Read More
उत्तराखण्ड

छात्र संघ चुनाव या सत्ता का अखाड़ा? सांसद-विधायक से भी भारी पड़ रही छात्र राजनीति  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। छात्र संघ चुनाव कभी छात्रों की समस्याओं, अधिकारों और नेतृत्व की आवाज हुआ करते थे। लेकिन आज सवाल उठ रहे हैं कि क्या इन चुनावों का स्वरूप बदल गया है?   गुंडागर्दी के आरोप, चुनाव में बेहिसाब खर्च, वसूली की चर्चाएं और नियम-कायदों के पालन […]

Read More
उत्तराखण्ड

भूमि की नापजोख के बदले रिश्वत! 30 हजार लेते पटवारी को विजिलेंस ने दबोचा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भीमताल। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धारी तहसील के एक पटवारी को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पटवारी ने भूमि की नापजोख कराने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत की […]

Read More