गंगा किनारे मिले दो मासूमों के शव, सवालों में मां की ममता और इंसानियत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। यहां अलग-अलग स्थानों पर दो बच्चियों के शव मिले है। स्थानीय लोगों ने दोनों घटनाओं की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पड़ताल की जा रही है।

पहली घटना नाव घाट के पास सामने आई, जहां गंगा किनारे करीब 10 माह की बच्ची का शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी कारणवश बच्ची की मौत हुई होगी और इसके बाद परिजनों ने उसके शव को गंगा में प्रवाहित कर दिया। पुलिस इस संभावना की भी जांच कर रही है कि गंगा के बहाव के साथ शव ऋषिकेश तक पहुंचा हो। हालांकि बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव गंगा में कैसे पहुंचा, इसका वास्तविक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप, कार्रवाई को लेकर चौकी के बाहर गरजे बजरंग दल कार्यकर्ता  

वहीं, दूसरी घटना साई घाट के पास हुई, जहां गंगा किनारे महज एक दिन की नवजात बच्ची का शव मिला। पुलिस के अनुसार नवजात की नाल भी कटी हुई नहीं थी। इस मामले ने पुलिस की जांच को और गंभीर बना दिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जन्म के बाद बच्ची की मौत हुई और परिजनों ने शव को गंगा किनारे छोड़ दिया या फिर किसी अन्य वजह से नवजात को वहां फेंका गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्व. गुलाब सिंह की 100वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया भावपूर्ण स्मरण, कहा कांग्रेस के समर्पित सिपाही थे  

गंगा किनारे अलग-अलग स्थानों पर दो बच्चियों के शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। खासकर एक दिन की नवजात बच्ची के मामले में पुलिस जन्म, मृत्यु और शव को मौके तक पहुंचाए जाने की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के साथ आसपास के इलाकों में भी सुराग तलाश रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दो अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर बाइक मैकेनिक की करी हत्या

त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी विनेश कुमार और एएसआई मुकेश शर्मा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामलों की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report bodies of two innocent children Bodies of two innocent children found on the banks of the Ganges; a mother's love and humanity called into question. Uttarakhand News Devbhoomi News haridwar news Hindi News humanity put to shame.  उत्तराखण्ड न्यूज mother's love questioned News from the hills News From the Pahad इंसानियत शर्मसार गंगा किनारे दो मासूमों के शव सवालों में मां की ममता हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

टांडा रोड पर तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकराने में दो युवकों की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। यहां टांडा रोड पर एस बैंड के पास शुक्रवार (आज) सुबह तेज गति से जा रही मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने में बाइक सवार दो युवको की मौत हो गईं।   प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे सड़क […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामनगर में कार सवार युवक पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से किया ताबड़तोड़ वार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। यहां बालाजी मंदिर के पास गुरुवार (आज) सुबह करीब चार बजे कार सवार युवक पर अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में टेड़ारोड लखनपुर निवासी गोपाल सिंह अधिकारी उर्फ गोपू गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार काशीपुर के […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्पा सेंटरों से होटलों तक पुलिस का शिकंजा, 50 से अधिक पुलिस कर्मियों की 15 से ज्यादा ठिकानों पर सघन चेकिंग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी।जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और नाबालिगों व आमजन की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने स्पा सेंटर, होटल, गेस्ट हाउस समेत अन्य संदिग्ध स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।अभियान में 50से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस टीमों ने 15 से अधिक ठिकानों की […]

Read More