मुखानी थाना पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मुखानी थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी के दो मामलों में दो मोटरसाइकिल बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सात अप्रैल को वादी अमित सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी मल्ला फतेहपुर लामाचौड मुखानी द्वारा अपनी मोटरसाइकिल यूके 04एस 3749 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कटघरिया बाजार से चोरी करने के सम्बन्ध में तहरीर दी। इस शिकायत के आधार पर धारा 379 भादवि का अभियोग बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक मनोज अधिकारी के सुपुर्द की गयी। एक अन्य घटना में आठ अप्रैल को वादी गोविंद पुत्र ख्याली निवासी बच्ची नगर नंबर एक की शिकायत के आधार पर उसकी मोटरसाइकिल यूपी 25 बीएक्स 1409 सुपर स्प्लेंडर को अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने सम्बन्ध में धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना अपर उप निरीक्षक सूरज सिंह के सुपुर्द की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण किये जाने हेतु पुलिस टीम गठन के दिए निर्देश दिए गए। जिसके अनुपालन में प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चोरी में संलिप्त योगेश कुमार मौर्य उम्र 22 वर्ष पुत्र रामकुमार मौर्य निवासी बसंत फुलेरा के खेत में जीआईसी कटघरिया के पीछे बजुनिया हल्दु थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 22 वर्ष को हैडाखान मंदिर से विठोरिया को जाने वाले रास्ते से मय वाहन मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस यूके 04S 3749 के साथ गिरफ्तार किया गया। युवक से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह साप्ताहित हाट बाजार से भीड़ अधिक होने का फायदा उठाकर बाइक चोरी करता है। एक और मोटरसाइकिल उसके द्वारा कटघरिया बाजार से चोरी की गई है। अभियुक्त के बताएं अनुसार एक अन्य मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर जो थाने में मुकदमा आईएफआर नंबर 72/ 24 धारा 379 भादवि से संबंधित को वसुंधरा कॉलोनी गुलजारपुर के पीछे से बरामद की गयी। इस युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज अधिकारी, अपर उपनिरीक्षक सूरज सिंह, हेड कांस्टेबल उमेश जोशी, पूरन सिंह शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Mukhani police station arrested a youth with two stolen motorcycles Police arrested a youth Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमामौसम विज्ञान केंद्र […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More