ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु नाबार्ड ने शुरू किया “Stall in Mall”, नैनीताल से गिरजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था को मिला स्थान  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से एक नयी मुहिम “Stall in Mall” कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है, जिसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार हतकरघा उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है।  

यह भी पढ़ें 👉  जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता की सेवाएं समाप्त   

नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून द्वारा प्रथम Stall in Mall कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 2 सितंबर से 2अक्टूबर तक आयोजित किया गया है। कुमाऊं क्षेत्र के नैनीताल जिले से गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था व गढ़वाल क्षेत्र से भारतीय ग्राम उत्थान संस्था, ऋषिकेश को देहरादून स्थित पैसिफिक मॉल में प्रथम अवसर प्रदान किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ नाबार्ड के महाप्रबंधक भास्कर पंत द्वारा किया गया। संस्था अध्यक्ष गीता सत्यवली ने नाबार्ड का धन्यवाद करते हुए कहा कि पैसिफिक मॉल में स्टाल हेतु प्रथम अवसर प्रदान करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही महिलाओं की कला व हतकरघा क्षेत्र को बढा़ने की दिशा में यह एक बेहतरीन कदम है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news NABARD started "Stall in Mall" to connect rural women with self-employment place got place for Church Boutique and Women Development Organization from Nainital Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

छात्र आंदोलन पर सियासी संग्राम : कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर किया पुतला दहन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। दिल्ली में छात्र-युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार (आज) महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी ने बुद्ध पार्क में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर छात्र-युवाओं की आवाज दबाने का आरोप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नगर निगम चर्चित जमीन खरीद मामला : विजिलेंस कोर्ट ने तीनो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। हरिद्वार नगर निगम के चर्चित जमीन खरीद मामले में विजिलेंस कोर्ट ने तीन आरोपियों को बड़ा झटका दिया है।   विशेष न्यायाधीश सतर्कता अधिष्ठान अंजलि बेंजवाल की अदालत ने अभिषेक यादव, सुमन देवी और जितेंद्र कुमार की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। अदालत […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में आज भी राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार (आज) भी राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों […]

Read More