नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : अब भाजपा प्रतिनिधी मंडल ने एसपी सिटी से करी कांग्रेसियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से खड़े सियासी संग्राम के बाद अब भाजपा – कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर पहुंच गया है। शुक्रवार को जहां एक तरफ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश एवं पूर्व विधायक संजीव आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय का घिराव कर धरना-प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने हल्द्वानी कोतवाली में एसपी सिटी से मुलाकात कर 14 अगस्त को चुनाव के दौरान हुई मारपीट, अभद्रता और जिला पंचायत सदस्यों को गायब करने की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

भाजपा ने आरोप लगाया कि उनकी अधिकृत प्रत्याशी दीपा दर्मवाल की तल्लीताल थाने में दर्ज नामजद शिकायत में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं, विधायक यशपाल आर्या, विधायक सुमित हृदयेश, विधायक मोहन कापड़ी और पूर्व विधायक संजीव आर्या के नाम शामिल होने के बावजूद पुलिस ने अबतक मुकदमा दर्ज नहीं किया।

यह भी पढ़ें 👉  घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस इस मामले में बेवजह राजनीति कर भाजपा और प्रदेश सरकार की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है।उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कांग्रेस जिस प्रत्याशी का समर्थन कर रही है, उसके पति लाखन नेगी पर नैनीताल के विभिन्न थानों में 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें पॉक्सो और हिस्ट्रीशीट जैसे गंभीर मामले भी शामिल हैं। भाजपा ने मांग की कि इन मामलों में भी तुरंत कार्रवाई की जाए। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन से पूरे प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई का आग्रह किया। 

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

इस मौके पर भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट, पूर्व मेयर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, विकास भगत समेत भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: BJP delegation demand for action against Congressmen Haldwani news Nainital District Panchayat President Election: Now BJP delegation has demanded action against Congressmen from SP City SP City haldwani uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एसपी सिटी हल्द्वानी कांग्रेसियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भाजपा प्रतिनिधी मंडल हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More