महिलाओं से मंगलसूत्र की ठगी करने वाले शीतर ठगों को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। भगवती पाण्डे पत्नी तारा दत्त पाण्डे निवासी मोटा हल्दू लालकुआं अपने रिश्तेदार कमला कबड़वाल पत्नी प्रकाश चन्द्र कबड़वाल  के साथ 3 सितम्बर को सुयालबाड़ी जाने हेतु हल्द्वानी पहुँची थी इसी दौरान अज्ञात ठगों द्वारा चैकिंग की बात बोलकर उनके मंगलसूत्र एक लिफाफे में डलवा दिये एवं मौका देखकर लिफाफों को बदल दिया इसके बाद अज्ञात ठग मौके से फरार हो गये। उक्त दोनों महिलाएं जब अपने घर सुयालबाड़ी पहुँची तो उन्होंने देखा  कि लिफाफों के अन्दर पत्थर भरे हैं तब जाकर उन्हे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। 

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/09/25/two-arrested-in-case-of-womans-body-found-in-drain/

इस संबंध में भगवती पाण्डे के पुत्र कमल पाण्डे द्वारा थाना हल्द्वानी में तहरीर पर अज्ञात ठगों के खिलाफ 485/2021 धारा 420 भादवि के अंर्तगत अभियोग पंजीकृत करते हुए तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस द्वारा घटनास्थल व आस-पास सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने के साथ ही इस प्रकार से लिफाफा बदलने वाले पूर्व में प्रकाश में आये अपराधियों को तलाश शुरू की गई। जिसके क्रम में शनिवार (आज) को पुलिस टीम को उक्त घटना में लिप्त दो अभियुक्त मौ. इसान पुत्र स्व. दुल्हे खां निवासी एक मिनार वाली मस्जिद नाले के पास छिपीटोला थाना किला जनपद बरेली उ0प्र0 एवं मौ. नासिर उर्फ गुड्डू मछैना पुत्र मौ. साबिर हुसैन निवासी मोतीलाल बजरिया थाना किला जनपद बरेली उ0प्र0 को गिरफ्तार करते हुए इनके कब्जे से एक मंगल सूत्र 6 दाने मय पैण्डल, एक मंगल सूत्र 2 दाने मय पैण्डल, घटना में प्रयुक्त लिफाफे एवं कार UP 25AW-2068 शवरले बीट भी पुलिस ने बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/09/25/accused-of-raping-a-woman-in-a-car-in-jail/

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताथ व अबतक की विवेचना में यह जानकारी प्राप्त हुई कि यह दोनों बरेली से आकर हल्द्वानी रोडवेज व केमू स्टेशन एवं आस-पास ऐसे स्थान जहाँ से पहाड़ों को वाहन आते-जाते हैं के आस-पास लोगों को टारगेट करते हैं, तथा उन्हें बोला जाता है कि वे बैंक अथवा अन्य सरकारी विभाग के हैं तथा उनकी गाड़ी भी पहाड़ जा रही है। इस दौरान लोगों को चैकिंग का बहाना दिखाकर उनसे उनके कीमती सामान को लिफाफे में डलवा देते हैं तथा इसी बीच मौका देखकर लिफाफे को बदल देते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं। उक्त घटना में मौ. इसान व मौ. नासिर के अतिरिक्त सावेज व इकरार भी शामिल थे जो फरार चल रहें हैं। जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है।  पुलिस द्वारा अभियुक्तों के पास से घटना में ठगे गये  दोनों मंगलसूत्र व घटना में प्रयोग किये जाने वाले लिफाफे एंव घटना मे प्रयुक्त कार को पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। इन अभियुक्तों का एक अन्तर्राजीय गिरोह है जो हल्द्वानी, रूद्रपुर व हरिद्वार आदि जगहों पर इस प्रकार की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

अभियुक्तों की गिरफ्तारी में अरूण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली हल्द्वानी, उपनिरीक्षक रविन्द्र राणा, कांस्टेबल इसरार अहमद, इसरार नवी,  सुरेन्द्र सिंह,  दिवान सिंह कोरंगा,  महिला कांस्टेबल ममता कश्यप सम्मिलित रहें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news nainital news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More