लिफाफा गैंग का नैनीताल पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए गैंगसरगना समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

हल्द्वानी। रोडवेज स्टेशन के पास हुई लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लिफाफा गैंग का नैनीताल पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। गैंग के मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लूट के सामान और वाहन सहित दबोचा है। 

 
 
जानकारी के अनुसार दिनांक 01.07.2025 को बादी छेदा लाल पुत्र स्व बलदेव प्रसाद निवासी रणजीत सिंह कालोनी थाना सुनगडी, जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश में आकर लिखित तहरीर दी गयी कि एक कार सं0 UP32LN 2205 वाहन चालक अज्ञात व उसके साथियों द्वारा उसके नाथ लूट की घटना की गयी है। तहरीर के आधार पर थाना हल्द्वानी पर एफआईआर न0 208/2025 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत करते हुए एसओजी एवं थाने कीसंयुक्त टीम द्वारा आरोपियों की सुरागरसी पतारसी करने हेतु मुखबिर मामूर किये गये तथा सीसीटीवी कैमरे खगालकर आरोपियों के ठिकाने का इनपुट प्राप्त किया गया। दिनांक 01.07.2025 को पुलिस टीमद्वारा मुक्त विश्व विद्यालय के पास बैण्ड के पास जंगल से मय वाहन सहित लूटा गया सामान के 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
 
गिरफ्तार आरोपियों में राम कृपाल (गैंग लीडर), संतराम और श्रीनाथ उर्फ श्रीराम शामिल हैं, जो शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से कुल 6740 रुपये व एक नीले रंग का DIESELI लिखा कपड़ों से भरा बैग व 01 वाहन कार संख्या UP 32LN 2205 व कुछ लिफाफे बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह भोले-भाले लोगों को गाड़ी में बिठाकर चेकिंग का भय दिखाकर उनसे रुपये लिफाफे में रखने को कहते थे और फिर चालाकी से लिफाफा बदलकर एकांत स्थान पर उन्हें उतारकर फरार हो जाते थे। जब शिकार हाथ से निकलता तो लूट कर भागते थे।
 
आरोपियों की गिरफ्तारी टीम  में वरिष्ठ उप निरीक्षक महेन्द्र प्रसाद कोतवाली हल्द्वानी, उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह मेहता चौकी प्रभारी मेडिकल, उप निरीक्षक संजीत राठौर प्रभारी एसओजी, एएसआई जितेन्द्र बुराठोकी, कांस्टेबल महेन्द्र सिंह, अनिल जौहरी, अनिल गिरी, सन्तोष विष्ट, धीरेन्द्र अधिकारी, कोतवाली हल्द्वानी, कांस्टेबल 313 मंतोष  एसओजी, किशोर रौतेला, हेड कांस्टेबल समीम आजम सम्मिलित रहे।
 
 
 
 
 
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: arrested three accused including the gang leader crime news Haldwani news Nainital police exposed the envelope gang Nainital police exposed the envelope gang and arrested three accused including the gang leader uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज गैंगसरगना समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार नैनीताल पुलिस ने किया लिफाफा गैंग का पर्दाफाश हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More