नैनीताल पुलिस ने अंग्रेजी शराब से भरी पिकअप के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने अंग्रेजी शराब से भरी पिकअप को पकड़ने के साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” अभियान के अंतर्गत जनपद नैनीताल में अवैध नशे की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं। डॉ0 जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक क्राइम/यातायात एवं नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी भवाली के निर्देशन में जगदीप नेगी थानाध्यक्ष भीमताल के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी सलडी विजय कुमार व पुलिस द्वारा वाहनों की चैकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके-06जी-4563 पिकप को चैक किये जाने पर 02 व्यक्तियों क्रमशः बृजेशपाल पुत्र क्षत्रपाल निवासी देवलचौड मानपुर पश्चिम थाना हल्द्वानी नैनीताल व प्रदीप मोर्या पुत्र गंगाप्रसाद मोर्या निवासी देवलचौङ मानपुर पश्चिम हल्द्वानी नैनीताल को 175 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते गिरफ्तार करने के साथ ही थाना भीमताल में धारा-60/72 आबकारी अधि0 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की है। पुलिस ने तस्करी में लिप्त वाहन को भी सीज किया है। पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब में ब्लैण्डर प्राईड अल्ट्रा प्रीमियम की 15 पेटियां,मैकडवल न0 01 सैलीब्रेसन सेलेक्ट रम की 90 पेटियाँ, मैकडवल न0 01 सलैक्ट व्हीस्की की 50 पेटियाँ,ओल्ड मोन्करम वेरी ओल्ड की 20 पेटियाँ बरामद हुई। 

यह भी पढ़ें 👉  दूषित पानी की शिकायतों के बीच ज्योलीकोट में दो मौतें, स्वास्थ्य विभाग करेगा जांच 

इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक विजय कुमार (प्रभारी चौकी सलडी) कांस्टेबल संजय नेगी व होमगार्ड रमेश राम शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Nainital police arrested two smugglers with a pickup full of English liquor Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सत्य निकेतन हादसे के विरोध में हल्द्वानी में प्रदर्शन, DU प्रशासन और MCD का फूंका पुतला

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। परिवर्तनकामी छात्र संगठन के आह्वान पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बुधवार (आज) हल्द्वानी बुद्ध पार्क में दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन और दिल्ली महानगर निगम का पुतला दहन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के माध्यम से प्रेषित किया गया।    इस दौरान प्रदर्शन […]

Read More
उत्तराखण्ड

बीजेपी का 2027 मास्टरप्लान ! विकास-राष्ट्रवाद पर दांव के साथ ही रामलीला मैदान विवाद से कांग्रेस पर वार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बुधवार (आज) आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करते हुए विकास, राष्ट्रवाद, सुशासन, जनकल्याण और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को प्रमुख मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, जनता की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए अधिकारीयों को निर्देश

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार (आज) हल्द्वानी पहुँचे। इस दौरान एफटीआई हेलीपैड पहुँचने पर मुख्यमंत्री ने वहाँ उपस्थित जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और जनसमस्याएँ सुनीं। उन्होंने प्राप्त समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा […]

Read More