भारी मात्रा में जेवरात एवं अन्य सामान के साथ नैनीताल पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में हुई चोरियों का आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने खुलासा करते हुए चोरी में शामिल उत्तर प्रदेश के दो शातिर चोरो को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है। सामान में भारी मात्रा में जेवरात शामिल हैं। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम में शामिल पुलिस कमियों को पांच हजार रुपए नकद ईनाम की घोषणा की है।

पुलिस के मुताबिक वादी बालम सिह धौनी के द्वारा तीन मार्च, डां0 रितु सिंह के द्वारा 19 मार्च को,आनन्द सिह बिष्ट द्वारा 24 मार्च को थाना मुखानी में तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। उक्त तहरीरों के आधार पर थाना मुखानी में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। इन चोरियों के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने इन चोरियों का खुलासा करने और, अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, थानाध्यक्ष मुखानी को निर्देशित किया गया। हरवंश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, भूपेन्द्र सिह धौनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के कुशल पर्यवेक्षण में दीपक बिष्ट थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में क्षेत्रों में हुई चोरियों के खुलासे करने हेतु तीन टीमों का गठन किया गया। प्रथम टीम द्वारा सी.सी.टी.बी. कैमरों का अवलोकन किया गया। द्वितीय सर्विलांस टीम द्वारा घटनास्थलों के आस- पास का डाँटा डम्प एकत्रित किया गया। तृतीय टीम द्वारा चोरी की घटनाओं में सलिप्त व्यक्तियों की तलाश करने व पतारसी सुरागरसी हेतु लगाया गया। घटनाओं के अनावरण में पुलिस टीम द्वारा लगभग क्षेत्र के 200 से अधिक सी.सी.टी.बी फुटेजों का अवलोकन के दौरान चोरी की घटना में संलिप्त कुछ संदिग्ध प्रकाश में आये। जिनकी तत्काल गिरफ्तारी व चोरी का माल बरामदगी हेतु तेजी से सुरागरसी – पतारसी करते हुए पुलिस टीम के द्वारा सैय्यद मौ0 एहसान पुत्र स्व0 मौ0 सैय्यद उसमान निवासी खदरा थाना हसनगंज लखनऊ उम्र- 28 वर्ष , कासिम पुत्र कादीर निवासी भदेवा थाना थानगाँव सीतापुर जनपद सीतापुर उम्र- 22 वर्ष को कालाढूँगी रोड भाखडापुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

पूछताछ के दौरा अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि इनके द्वारा मुखानी, हल्द्वानी आदि क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। इनके द्वारा दिन के समय बन्द घरों के ताले एवं रात्रि समय 9.00 बजे से 11.00 बजे के बीच जिन घरों में लाईट बन्द रहती है उनकी रैंकी की जाती है तथा रात्रि 1.00 से 1.30 बजे के बीच इनके द्वारा बन्द घरों के तालों को तोडने के लिये 1 फीट से डेढ फीट की सरिया का इस्तेमाल तालों को तोडने के लिये किया जाता है। लाँकर को तोडने के लिये पेचकस का इस्तेमाल किया जाता है। चोरी करने के दौरान इनके द्वारा नकदी तथा ज्वैलरी व जिन घरों में सी.सी.टी.बी लगे रहते है उसकी डी.बी.आर चोरी की जाती है। पुलिस ने इनके पास से एक हार, टाँप्स कान के -2 अंगूठी एक, छोटी चैन दो व दो ईयर रिंग बरामद की गई। इसके अलावा दूसरे मुकदमें में चोरी की गई छह पायल, छह टाप्स, एक अंगूठी, तीन चैन, तीन लाकेट, दो कान के झुमके, पायल सफेद धातु के पांच, धागुला एक, बिछुवा एक, सिक्के चार व कमर में बाँधने वाला सफेद धातु बरामद किया गया। इसके अलावा तीसरे घर में चोरी के लाँकेट दो, टाँप्स दो, बाँली कान की दो, पैन्डैंस (मंगलसूत्र के पाईप) दो, हाथ के कंकन चार, पाँजेवी सात, बिछवे सात बरामद किए गए। एक अन्य चोरी के पतंजलि प्रोटैक्ट कौस्मैटिक का सामान कीमत लगभग 52 हजार रुपये, 04 जोडी कैम्पस कम्पनी के जूते व कुछ नकदी बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

पुलिस टीम में मुखानी के थानाध्यक्ष दीपक सिह बिष्ट, उपनिरीक्षक संजय कुमार, कृष्णा गिरी, कांस्टेबल नरेन्द्र राणा, चन्दन सिह नेगी, जितेन्द्र कुमार, विरेन्द्र चौहान, ललित सती, इसरार नबी, इसरार अहमद, नन्दन सिह राव प्रभारी एस.ओ.जी, किशन सिह (सर्विलाँस) अनिल गिरी, त्रिलोक सिह, अशोक रावत शामिल थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा उपरोक्त टीम को पांच हजार रुपये का नकद पुरुस्कार देने की घोषणा की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More