बकरीद को लेकर नैनीताल पुलिस ‘हाई अलर्ट’ पर : ड्रोन से होगी अराजक तत्वों पर नजर 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक लेकर एरिया डोमिनेशन और सघन चेकिंग के दिए निर्देश
 
नैनीताल।आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को जनपद में सकुशल, शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराने हेतु डॉ मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
 
बैठक के दौरान कानून व्यवस्था, सुगम यातायात, सुरक्षा प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त सहित सभी आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर रणनीति तैयार की गई।
 
👉एसएसपी नैनीताल द्वारा बैठक में दिए गए मुख्य निर्देश:
 
ड्रोन से सतत निगरानी व सुरक्षा बल की तैनाती:
जनपद के सभी भीड़-भाड़ वाले इलाकों, मुख्य मार्गों, सुनसान क्षेत्रों, पार्कों, शॉपिंग मॉल्स, झील, घाटों, बैराजों और प्रमुख पर्यटक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इन सभी क्षेत्रों की अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों से लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी।
 
सोशल मीडिया पर पैनी नजर: 
जनपद की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम 24×7 सक्रिय रहकर सभी प्लेटफॉर्म्स पर नजर रखेगी। किसी भी प्रकार की भ्रामक पोस्ट, अफवाह या सांप्रदायिक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ तत्काल कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 
यातायात व सीपीयू की मुस्तैदी: 
यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सीपीयू और ट्रैफिक टीमें लगातार मूवमेंट में रहेंगी ताकि पर्व के दौरान कहीं भी जाम की स्थिति पैदा न हो।
 
Area Domination व  गश्त: 
समस्त थाना प्रभारी पुलिस बल और पीएसी (PAC)/केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ ‘Area Domination’ व  गश्त की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने साथ PA System रखने के निर्देश दिए गए हैं।
 
क्लीन स्वीप व धार्मिक स्थलों की सुरक्षा:
सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में स्थित मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों, चर्चों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष चेकिंग व ‘क्लीन स्वीप’ की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
 
शॉर्ट नोटिस पर ‘कमरबंदी’ की स्थिति: 
जनपद का समस्त पुलिस बल हाई अलर्ट (कमरबंदी) पर रहेगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में शॉर्ट नोटिस पर तत्काल मोर्चे पर तैनात किया जा सके।
 
सघन चेकिंग व सत्यापन अभियान: 
होटल, ढाबों, धर्मशालाओं, सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखते हुए सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। रात्रि के समय सभी सीओ, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी स्वयं क्षेत्र में रहकर चेकिंग व गश्त करेंगे। अनावश्यक भीड़ व संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
 
उक्त बैठक में डॉ जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल, मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी, रेवाधर मठपाल एसपी संचार, अमित कुमार सीओ हल्द्वानी, रविकांत सेमवाल सीओ भवाली, श्रीमती अंजना सीओ नैनीताल, विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी, गौरव किरार मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल, सभी थाना प्रभारी, निरीक्षक अभिसूचना, प्रतिसार निरीक्षक, वाचक, PRO व आशुलिपिक मौजूद रहे।
 
बकरीद पर्व के शांतिपूर्ण एवं सकुशल आयोजन हेतु निम्नलिखित पुलिस बल तैनात किया गया है:–
 
▫️एसपी–03
▫️ सीओ–04
▫️SHO/SO–14
▫️SI/ASI–75
▫️ हेड/कांस्टेबल–254
▫️पीएसी– 02 कंपनी
▫️फायर–05 टीम
▫️ड्रोन–04 टीम
▫️SDRF– 02 टीम
 
 
 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Nainital police on 'high alert' for Bakrid: Drones to keep an eye on unruly elements Nainital police on high alert mode with drones Nainital police prepared for Bakrid uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ड्रोन के साथ हाई अलर्ट मोड पर नैनीताल पुलिस नैनीताल न्यूज बकरीद को लेकर नैनीताल पुलिस की तैयारी

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More