एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टी सी के रेस्क्यू ऑपरेशन पर लगातार फॉलोअप पर मिली बड़ी कामयाबी
खबर सच है संवाददाता
नैनीताल। दिनांक 18-11-2025 को कोतवाली मल्लीताल पर 112 के माध्यम से कॉलर जे एस कार्की द्वारा सूचना दी गई कि वह अपने दोस्तों के साथ चीना पिक घूमने आया था, जहां वह अपने दोस्तों से बिछड़ गया और रास्ता भटक कर जंगल में गुम हो गया। जिस सूचना पर डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल एवं अमित कुमार क्षेत्राधिकारी नैनीताल के पर्यवेक्षण में प्रवीण कुमार प्रभारी कोतवाली मल्लीताल द्वारा तत्काल पुलिस टीम को उक्त गुमशुदा की ढूंढ खोज हेतु रवाना किया गया। काफी ढूंढ खोज करने पर भी गुमशुदा नहीं मिल पाया। रात्रि का समय हो जाने पर अतिरिक्त सहायता हेतु एसडीआरफ व फायर टीम को भी मौके पर रेस्क्यू हेतु बुलाया गया।
इस दौरान पॉलिटेक्निक के छात्रों ने पूरी रात भी पुलिस टीम तथा वन विभाग की टीम के साथ मिलकर चीना पिक, कैमल बैक व गैरिखेत आदि क्षेत्रों में गुमशुदा कि ढूंढ खोज की गई।
एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टी सी द्वारा पुलिस टीम के उक्त रेस्क्यू ऑपरेशन का लगातार फॉलोअप लिया गया और टीम का मार्गदर्शन किया गया।
लगातार सघन खोजबीन व कांबिंग करने के दौरान आज प्रातः गुमशुदा बालक को चीना पिक से वन देवी मंदिर जाने वाले रास्ते के पास सकुशल रेस्क्यू किया गया।जंगल में भटकने के दौरान गुमशुदा रास्ता ढूंढने का प्रयास करने पर चोटिल हो गया। जिसके प्राथमिक उपचार हेतु पुलिस टीम द्वारा बालक को बीडी पांडे अस्पताल भर्ती कराया गया। साथ ही उसके परिजनों को सूचित कर बालक को उनके सुपुर्द किया गया। गुमशुदा के परिजनों ने पुलिस टीम को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
एसएसपी नैनीताल द्वारा टीम को उक्त रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बधाई दी गई और कार्य की सराहना की गई।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]