43 लाख के खोए हुए मोबाइल बरामद कर नैनीताल पुलिस ने लौटाई 328 लोगों की मुस्कान  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा आम जनता के मोबाइल फोन गुमशुदगी होने की लिखित शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये त्वरित कार्यवाही करने हेतु मोबाइल एप्प को आदेशित किया गया था। मोबाइल एप्प नैनीताल को डॉ जगदीश चन्द्र पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल व हरबंस सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के निर्देशन एंव नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी ऑप्स हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी साईबर सैल निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में आरक्षी 315 ना0पु0 किशन सिंह कुँवर, आरक्षी 568 ना0पु0 नरेश मेहरा,आरक्षी 781 ना0पु0 बलवन्त सिंह बिष्ट, महिला आरक्षी 824 ना0पु0 पूजा चौधरी के द्वारा शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर माह जनवरी 2023 से अब तक की आईएमईआई नम्बरों को प्रभारी, एसओजी राजवीर नेगी के माध्यम से सर्विलांस में लगाये जाने के उपरान्त 328 मोबाइलो की आईएमईआई का प्रचलन में आधार पर विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान व उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से कुल 328 मोबाइल फोन, मोबाइल एप्प टीम द्वारा रिकवर किये गये। विभिन्न कम्पनियों के निम्नांकित मोबाइल फोन उनकी अनुमानित कीमत 43,31,000 रुपया है।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

बताते चलें कि वर्ष 2016 में मोबाइल एप्प के गठन से अब तक कुल 5,262 मोबाइल फोन रिकवर किये गये  जिनकी अनुमानित कीमत 62,192,000 Rs. (6.21 Crore) है। वर्ष 2022 में कुल 1500 मोबाइल फोन मूल्य 2.5 करोड़ रुपए। रिकवर मोबाइल फोन में सैमसंग के 25, रियलमी के 39, रैडमी के 36, नोकिया के 02, ओप्पो के 62, वीवो के 49, टैक्नो के 11, इनफीनिक्स के 03, नारजो के 12,वन प्लस के 03, पोको के 08, आईक्यू के 01, मोटोरोला के 01,  माइक्रोमैक्स के 01, आईटेल के 01, जियो के 01एवं अन्य 73 कुल 328 है। जिनकी कीमत 43,3,000 रुपए है। एसएसपी नैनीताल द्वारा मोबाइल रिकवरी टीम को 5,000 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Nainital police Nainital police returned the smiles of 328 people by recovering lost mobiles worth 43 lakhs Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More